अरविंद केजरीवाल ने PM सुरक्षा चूक पर कहा- ‘AAP राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा मामले की राजनीति में लिप्त नहीं होगी’

राज्य में 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल से सत्ता में रही एसएडी-बीजेपी सरकार को बाहर कर दिया था

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों पर पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले में ‘गंदी राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा की राजनीति में लिप्त नहीं होगी।
लुधियाना में मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ‘बीजेपी और कांग्रेस पीएम मोदी की सुरक्षा चूक को लेकर गंदी राजनीति कर रहे हैं। हम राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा पर किसी भी तरह की राजनीति में लिप्त नहीं होंगे.’ उन्होंने यह भी भरोसा दिलाने की कोशिश की कि अगर उन्हें सत्ता में लाया जाता है तो आप ‘हर पंजाबी’ की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेगी।
केजरीवाल ने कहा कि ‘अगर आप को सत्ता में लाया जाता है तो पंजाब सरकार, केंद्रीय सरकार के साथ मिलकर बचाव और सुरक्षा का काम करेगी.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘पंजाब एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है और ड्रग्स और ड्रोन के प्रसार को रोकने के लिए एक ‘ईमानदार सरकार’ की जरूरत है.’
बता दें कि इसी साल जनवरी में पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली में सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में ‘गंभीर चूक’ करार दिया है। राज्य में 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल से सत्ता में रही एसएडी-बीजेपी सरकार को बाहर कर दिया था।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब…’, मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

  • By TN15
  • June 9, 2026
‘इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब…’, मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

मोदी काल के 12 वर्षों की प्रमुख विफलताएँ एवं आलोचना

  • By TN15
  • June 9, 2026
मोदी काल के 12 वर्षों की प्रमुख विफलताएँ एवं आलोचना

शर्मनाक घोर निंदनीय अक्षम्य कृत्य….।

  • By TN15
  • June 9, 2026
शर्मनाक घोर निंदनीय अक्षम्य कृत्य….।

जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

  • By TN15
  • June 9, 2026
जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

  • By TN15
  • June 9, 2026
नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

आखिर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से क्या हासिल हुआ ?

  • By TN15
  • June 9, 2026
आखिर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से क्या हासिल हुआ ?