दिलचस्प तरीके से हुई ‘छोरी’ में नुसरत की कास्टिंग

मुंबई | नुसरत भरुचा अभिनीत ‘छोरी’ के हाल ही में रिलीज हुए टीजर ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है।

मराठी फिल्म ‘लपछापी’ की रीमेक ‘छोरी’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में नायक की भूमिका निभाने वाली नुसरत ने हाल ही में इस बारे में खुलासा किया कि वह इस परियोजना के लिए कैसे चुनी गई।

उन्होंने अपने पूर्व निमार्ता विक्रम मल्होत्रा (संस्थापक और सीईओ, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट) के साथ मुलाकात के बाद मैंने फिल्म हासिल की। उसी के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने कहा कि विक्रम ‘एलएसडी’ में मेरे निर्माता थे। फिर वह ‘प्यार का पंचनामा’ में मेरे निर्माता थे। ऐसे हम दोस्त बने। वो मेरे काम को बहुत अच्छी तरह से जानते और पसंद करते है। इसलिए उन्होंने मुझे इस फिल्म की पेशकश की।

नुसरत ने कहा कि जब में विक्रम मल्होत्रा के कार्यालय गई तो वहां निमार्ता जैक से मिली। मुझे नहीं पता था कि जैक कौन थे, विक्रम ने सिर्फ इतना कहा कि वह उनके साथ एक फिल्म के लिए करार कर रहे है।

“जैक ने मुझसे जो पहली चीज पूछी, वह थी भारतीय समाज पर मेरे विचार। मैंने इस पर उनसे चर्चा की। मुझे लगा कि हमें सुधार करने की जरूरत है, चाहे वह शिक्षा हो या जनसंख्या नियंत्रण, बिजली या पानी की आपूर्ति और बुनियादी चीजें जो कि लोगों को रोजाना मिलने की जरूरत है। इस तरह हमने भारत के बारे में एक घंटे बातचीत की।”

इस बातचीत के तुरंत बाद, नुसरत को पता चला कि एक ऐसी फिल्म है, जिस पर वे काम करने की योजना बना रहे थे, और जैक ने उन्हें इस भूमिका के लिए एकदम सही पाया। नुसरत ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं सही समय पर सही जगह पर थी, और यह सिर्फ एक संयोग था कि जैक अपनी उड़ान से पहले मेरे सामने बैठ गए और मेरे साथ बातचीत की।

विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज, क्रिप्ट टीवी और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, ‘छोरी’ 26 नवंबर से दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Related Posts

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल
  • TN15TN15
  • July 28, 2026

सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर…

Continue reading
मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े
  • TN15TN15
  • July 11, 2026

मुंबई। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की मेयर रितु…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

  • By TN15
  • August 8, 2026
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

  • By TN15
  • August 8, 2026
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

  • By TN15
  • August 8, 2026
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

आंदोलन की कामयाबी के बावजूद जबान पर लगाम जरूरी!

  • By TN15
  • August 8, 2026
आंदोलन की कामयाबी के बावजूद जबान पर लगाम जरूरी!

हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

  • By TN15
  • August 8, 2026
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

  • By TN15
  • August 8, 2026
‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी