10,000 करोड़ रुपये खर्च कर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में सुधार करेगा तेलंगाना

हैदराबाद | तेलंगाना के स्वास्थ्य और वित्त मंत्री टी. हरीश राव ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 10,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों को कॉरपोरेट क्षेत्र के समान सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

मंत्री ने हैदराबाद में बच्चों के लिए सरकार द्वारा संचालित नीलोफर अस्पताल में 100 बिस्तरों वाली गहन चिकित्सा इकाई का उद्घाटन किया। तीन दिन पहले चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग संभालने के बाद हरीश राव का यह पहला कार्यक्रम था।

हरीश राव ने कहा कि 33 करोड़ रुपये की लागत से नीलोफर अस्पताल में और 800 बिस्तर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की भर्ती की जाएगी। उन्होंने राज्य में सरकारी अस्पतालों में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत 18 करोड़ रुपये प्रदान करने के लिए हैदराबाद सॉफ्टवेयर एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (एचवाईएसईए) की सराहना की।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गरीबों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए हैदराबाद में चार दिशाओं में चार मेडिकल टावरों के निर्माण की योजना बनाई है। हरीश राव ने कहा कि सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने के उद्देश्य से भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तेलंगाना राज्य का गठन हुआ था तब केवल पांच सरकारी मेडिकल कॉलेज थे और अब यह संख्या 21 हो गई है। अगले साल से नौ और सरकारी अस्पताल काम करने लगेंगे। जून में, सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया था। हरीश राव की अध्यक्षता में एक कैबिनेट उप-समिति को एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया था। पैनल सरकारी अस्पतालों, कर्मचारियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा और सिफारिशें करेगा।

Related Posts

इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading
‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
  • TN15TN15
  • June 29, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

  • By TN15
  • August 13, 2026
सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

  • By TN15
  • August 13, 2026
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

  • By TN15
  • August 13, 2026
‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

  • By TN15
  • August 13, 2026
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

  • By TN15
  • August 13, 2026
बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

  • By TN15
  • August 13, 2026
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’