जब परिवारवाद अमित शाह ने कसा तंज, जय शाह की याद दिला यूजर करने लगे कमेंट

अमित शाह ने रैली में कहा कि ये परिवारवादी पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा है। ये परिवारवादी पार्टियां उत्तर प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकती।

द न्यूज 15 
लखनऊ। सोमवार को उत्तरप्रदेश के झांसी में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर तंज कसते हुए कहा कि ये परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र पर धब्बा है। अमित शाह के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जय शाह की याद दिलाते हुए कमेंट करने लगे।
दरअसल अमित शाह ने रैली में कहा कि ये परिवारवादी पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बा है। ये परिवारवादी पार्टियां उत्तर प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकती। एक कांग्रेस पार्टी है जहां जवाहर लाल जी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और आगे भगवान जाने कौन गांधी? ये लोग देश का भला कर सकते हैं क्या? उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह गए, कोई और मिला ही नहीं। बेटे को बिठा दिया और पूरे यूपी का बंटाधार कर दिया।
अमित शाह के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर कमेंट किए। ट्विटर हैंडल @noblesrvsh ने लिखा कि कृपया अपनी पार्टी के नेताओं पर भी दृष्टि डालें, सभी दल सिर्फ़ अपने परिवार के लोगों को टिकट दे रहे हैं और परिवारवाद पर ज्ञान देने वाले दूसरी पार्टी के परिवारवाद से उठे नेताओं को पार्टी में शामिल कर रहे हैं। इन नेताओं के प्रति भी आपके यही विचार हैं? उपेंद्र चौधरी नाम के एक यूजर ने लिखा कि आपका खुद का बेटा तो योग्यता के दम पर बीसीसीआई सेक्रेटरी बना है ना?
इसके अलावा ट्विटर हैंडल @sandymastu ने लिखा कि जय शाह में BCCI का अध्यक्ष बनने की क्या योग्यता है? एक यूजर ने राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से विधायक पंकज सिंह एवं जय शाह की तस्वीर शेयर करते हुए तंज कसा और लिखा कि ये दोनों परिवारवाद नहीं राष्ट्रवाद में आते होंगे! वहीं ट्विटर हैंडल @realsonu_ ने लिखा कि एक गुजराती घोटाला करता है और दूसरा गुजराती नए मुद्दों पर भटकाता है। झांसी में अमित शाह ने अखिलेश यादव पर इत्र कारोबारी पर हुए रेड को लेकर भी तंज कसा। अमित शाह ने कहा कि एक समाजवादी इत्र वाले के पास से ढेरों नोटों की गड्डी मिली है। अखिलेश यादव कहने लगे की प्रधानमंत्री मोदी ने रेड क्यों कराई। अखिलेश जी, अगर टैक्स नहीं भरा हो तो रेड तो होगी ही। आपका इस इत्र वाले से आखिर रिश्ता क्या है?

Related Posts

तो हम संसद अटेंड कर लेते

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

Continue reading
SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

तो हम संसद अटेंड कर लेते

तो हम संसद अटेंड कर लेते

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए