सीएम फेस के ऐलान के बाद चुनाव प्रचार से गायब हुए सिद्धू

द न्यूज 15  

नई दिल्ली। पंजाब चुनाव की सरगर्मियां और तेज हो गई हैं, क्योंकि अब से कुछ दिन में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है। लेकिन यहां कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य में जब कांग्रेस ने सीएम फेस की घोषणा की थी, तो लग रहा था कि पार्टी के अंदरूनी मुश्किलें हल हो गई हैं। लेकिन इसके बाद से ही सीएम फेस के दूसरे नंबर दावेदार रहे क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव प्रचार में नजर नहीं आ रहे हैं।
एक तरफ जहां वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस बनाए जाने के बाद से ही सिद्धू के तेवर भी बदले नजर आ रहे थे, लेकिन अब उनकी पत्नी नवजोत कौर के भी सुर बदले नजर आ रहे हैं। एक वेब पोर्टल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि प्रचार के लिए जहां कहा जाएगा वहां सिद्धू जाएंगे। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि वो केवल अपनी सीट पर प्रचार करेंगे।
गौरतलब है कि पंजाब चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की रेस में चरणजीत सिंह चन्‍नी और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों थे। लेकिन लुध‍ियाना में राहुल गांधी ने चन्‍नी के नाम पर यह कहते हुए मु‍हर लगा दी क‍ि कार्यकताओं और विधायकों की पहली पसंद चन्‍नी ही हैं। सीएम फेस की घोषणा के बाद चन्नी और सिद्धू ने एक दूसरे को जरूर गले लगाया, लेकिन उसके बाद से सिद्धू चुनावी कार्यक्रमों से गायब हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सिद्धू की नाराजगी  खत्म क्यों नहीं हो रही है? वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवजोत कौर ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस की सरकार बनेगी और चन्नी सिद्धू का मॉडल लागू करेंगेष नवजोत कौर ने कहा कि इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कुर्सी पर कौन बैठा है।
सिद्धू की बेटी का चुनावी अभियान : उधर, पिता सिद्धू के लिए उनकी बेटी राबिया चुनाव प्रचार में निकल गई हैं। उन्होंने चन्नी को सीएम चेहरा घोषित किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की और चन्नी को गरीब बताए जाने पर गुस्सा जताया। राबिया ने इतना तक कह दिया कि जब तक उनके पिता जीत नहीं जाते, वह शादी नहीं करेंगी।
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी अमृतसर ईस्ट सीट पर पिता के लिए प्रचार करने निकली थीं। उन्होंने इस दौरान मीडिया से बात की और बताया कि पिता के लिए एक प्रण लेकर वह प्रचार के लिए निकली हैं।
अमृतसर पूर्व सीट पर घमासान : गौरतलब है कि अमृतसर पूर्व सीट पंजाब चुनाव में बेहद दिलचस्प हो गई है। बिक्रम सिंह मजीठिया ने सिद्धू की चुनौती को स्वीकार करते हुए इसी सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। कहा यह भी जा रहा है कि मजीठिया को अन्य दलों की ओर से भी अंदरखाने समर्थन किया जा रहा है ताकि सिद्धू को हराया जा सके।

Related Posts

‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

पंजाब में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!