कोरोना के बीच घर या फिर ड्यूटी से भी डाल सकते हैं सुरक्षित वोट 

कोरोना संक्रमण के बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ऐसे नियम बनाए हैं, जिससे लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में काफी आसानी होगी। 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इन राज्यों में पंजाब, उत्तर प्रदेश ,गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड शामिल है। वोटिंग के दौरान लोगों को भीड़-भाड़ में जाने को लेकर अपनी सुरक्षा की भी चिंता होती है। लेकिन चुनाव आयोग ने कुछ ऐसे नियम बनाएं हैं जिससे वोटर इस बार अपना वोट घर या ड्यूटी से ही आसानी से डाल सकते हैं। चुनाव आयोग के इस निर्णय से पोलिंग बूथों पर अधिक भीड़-भाड़ भी नहीं होगी और लोग अपना काम भी समय से कर पाएंगे।
हालांकि घर और ड्यूटी से वोट देने के लिए चुनाव आयोग ने नियम सिर्फ कुछ ही लोगों के लिए बनाए हैं। आइए जानते हैं आखिर में कौन से लोग घर या ड्यूटी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं, ताकि वो सुरक्षित भी रहे और उनका कोई काम भी ना रुके।
• बुजुर्ग या 80 साल से अधिक उम्र वाले वृद्ध लोग घर या ड्यूटी से वोट दे सकते हैं।
• देश के बाहर काम करने वाले सरकारी अधिकारी भी घर या ड्यूटी से वोट दे सकते हैं।
• अगर गंभीर बीमारी से पीड़ित कोई व्यक्ति पोलिंग बूथ तक आने में असमर्थ है तो वह अपने मताधिकार का प्रयोग घर से ही कर सकता है।
• दिव्यांग व्यक्ति भी अपने मताधिकार का प्रयोग घर से कर सकते हैं।
• जो व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हैं, वो भी अपने मताधिकार का प्रयोग घर से कर सकते हैं।
• चुनाव में ड्यूटी करने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी अपने मताधिकार का प्रयोग कार्यस्थल से कर सकते हैं।
• डाक विभाग, यातायात, रेलवे विभाग, बिजली विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग और अर्ध सैनिक बल के लोग भी अपने मताधिकार का प्रयोग ड्यूटी स्थल से कर सकते हैं।
• जो लोग कार्यस्थल स्थल से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं वो पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट कर सकते हैं।
• जो भी व्यक्ति पोलिंग बूथ तक आने में असमर्थ है या फिर गंभीर बीमारी से संक्रमित है या कोरोना संक्रमण से संक्रमित है, चुनाव आयोग की टीम उस व्यक्ति के घर पर जाएगी, जहां वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है।
• बता दें कि वोटर के वोट डालने के दौरान पूरे प्रोसेस की वीडियोग्राफी भी की जायेगी।
बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव 7 चरणों में जबकि मणिपुर में दो, वहीं पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में चुनाव संपन्न होगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण के लिए वोट डाले जा चुके हैं। जबकि 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी ,27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को अगले 6 चरणों के लिए वोटिंग होगी। पंजाब ,उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान डाले जाएंगे। जबकि मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

Related Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

CJP Protest: शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के…

Continue reading
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी साफिरिशी चिट्ठी

कॉकरोच जनता पार्टी ने 3 जून को दिल्ली…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

  • By TN15
  • June 7, 2026
सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

  • By TN15
  • June 7, 2026
‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

  • By TN15
  • June 7, 2026
LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

  • By TN15
  • June 7, 2026
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

  • By TN15
  • June 7, 2026
 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

  • By TN15
  • June 7, 2026
अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ