मैसर्स अनमोल इंडस्ट्रीज व मानी ताऊ इक्यूमेंट कम्पनी में श्रम अशांति कायम : गंगेश्वर दत्त शर्मा  

द न्यूज 15 
ग्रेटर नोएडा। अनमोल इण्डस्ट्रीज लि. प्लांट न.- 38 ए एंड एफ उद्योग विहार ग़ेटर नोएडा के प्रबन्धन द्वारा चल रही संराधन वार्ता के दरम्यान ही दिनांक 08. तारीख को मनमानी पूर्ण तरीके से 06 श्रमिकों की सेवाएं समाप्त कर दी, जिसके कारण शान्ति पूर्ण चल रहे संस्थान मे श्रम अशांति उत्पन्न हुई है। जो आज तक जारी है और मजदूर संस्थान परिसर में ही शान्ति पूर्ण तरीक़े से आंदोलनरत है।
मै० मानिताऊ इक्यूपमेंट इण्डिया प्रा०लि०, प्लांट न0- 22 उधोग विहार, ग्रेटर नोएडा के प्रबन्धको ने गैर कानूनी व मनमानी पूर्ण तरीके से यूनियन के अध्यक्ष फिरोज खान को निलंबित कर दिया। और श्रमिक प़ति दिन कार्य पर जा रहे हैं लेकिन प्रबंधक उन्हें कार्य पर नहीं ले रहे हैं। जिस पर  आज भी कर्मचारियों ने गेट पर रोष प्रदर्शन किया।
उपरोक्त दोनों उद्योगों में चल रहे गतिरोध पर सीटू के जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, कोषाध्यक्ष राम स्वारथ ने बताया की प्रबंधकों द्वारा लगातार श्रमिकों की समस्याओं/ मांगों की उपेक्षा की जा रही थी लेकिन स्थानीय श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराने मे गंभीरता नहीं दिखाई जिसके चलते ही उक्त उद्योगों के प्रबंधको का मनोबल बढ़ा है और उक्त के चलते ही  उद्योगों में श्रम अशांति उत्पन्न हुई है। श्रम अशांति उत्पन्न हो जाने के बाद भी अभी तक श्रम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा कोई कारगर हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास नहीं किए जाने के लिए उन्होंने कड़ी आलोचना किया साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। यह जानकारी सीटू के महासचिव राम सागर ने दी है।

Related Posts

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

Continue reading
व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार