दिल्‍ली NCR में बारिश से बदला मौसम का मिजाज

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत में बुधवार को मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी, जो कि सच साबित हुई। बुधवार को दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश हुई तो वहीं, उत्‍तराखंड के औली में जमकर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्‍थान और आसपास के क्षेत्र पर चक्रवाती हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इसके अलावा महाराष्‍ट्र में भी चक्रवात हवा का असर बना हुआ है, जिसके चलते अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार 9 फरवरी को न्‍यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। राजधानी दिल्‍ली में न्‍यूनतम तामपान 13 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि उच्‍चतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग ने 9 फरवरी को राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, अंडमान निकोबार, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है। इसके अलावा मध्‍य प्रदेश के उत्‍तर और पूर्वी हिस्‍सों, बिहार और छत्‍तीसगढ़ में भी बारिश हो सकती है। जम्‍मू-कश्‍मीर में भी बारिश के आसार हैं, जबकि लेह में हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, लेह में तापमान माइनस 12 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि उच्‍चतम तापमान 1 डिग्री तक रह सकता है। इसी प्रकार से श्रीनगर में न्‍यूनतम तापमान 1 डिग्री तक रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक रहने की संभावन जताई गई है।
मौसम का मिजाज बदलने से उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रह सकता है। बिहार की राजधानी पटना 10 डिग्री, भोपाल में 10 डिग्री और चंडीगढ़ में 8 डिग्री न्‍यूनतम तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रात को और सुबह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, यूपी, नॉर्थ राजस्‍थान, असम मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा रहने की संभावना है।

Related Posts

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

Continue reading
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’