दादागीरी क्या करती है, चुप बैठ… कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर भड़क गए BJP नेता 

डिबेट में चर्चा के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के बीच खूब तू-तू, मैं-मैं हुई

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेताओं की जुबानी जंग भी तेज हो गई है। कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। जिन्ना, पाकिस्तान, गर्मी और चर्बी जैसे शब्द तो नेताओं की जुबान से सुनना बेहद आम हो गया है। हालांकि ये सब पहली बार नहीं हो रहा है लेकिन टीवी पर चर्चा के दौरान अगर नेतागण मर्यादा भूल जाएं तो ये भी चिंता की ही बात है। एक निजी न्यूज के एक डिबेट शो में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला अपनी पार्टी का पक्ष रखने के लिए शामिल हुए थे। इस डिबेट में यूपी में चुनाव-प्रचार और नेताओं के बयानबाजी पर चर्चा हो रही थी लेकिन कब कांग्रेस और बीजेपी प्रवक्ता एक-दूसरे पर गोडसे और राजीव गांधी पर चर्चा करने लगे, पता ही नहीं चला।
चुनाव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस शो में बैठा हुआ कोई भी व्यक्ति, चाहे वो आरएसएस के प्रचारक हों, बीजेपी के प्रवक्ता हों या फिर सपा या बसपा के…हम में से कोई भी, आजादी के 75 वर्ष मानते हुए गांधी के पुण्यतिथि के दिन गोडसे की जय जयकार होती है तो क्या सभ्य समाज या प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का सिर शर्म से झुकना चाहिए या नहीं? जब लोग खड़े होकर गांधी को मां-बहन की गाली देते हैं तो सभ्य समाज में ये कबूल होना चाहिए या नहीं?
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रीम श्रीनेत आक्रोशित होकर बीजेपी प्रवक्ता पर जोरदार हमला बोल रही थी तो प्रेम शुक्ला बीच-बीच टोकने लगे। कर्कश आवाज, आपको शर्म नहीं आती, आप इतनी बेशर्म हैं… जैसे शब्दों का प्रयोग लगातार प्रेम शुक्ला कर रहे थे। प्रेम शुक्ल ने कहा कि मैं गोडसे मुर्दाबाद बोलता हूं लेकिन तुम्हारे में हिम्मत है तो सिखों के हत्यारे राजीव गांधी मुर्दाबाद बोलो। बीच में बार-बार बोलने पर सुप्रिया श्रीनेत भड़क गईं और उन्होंने डांटते हुए लहजे में प्रेम शुक्ला को चुप रहने के लिए कहा। सुप्रिया श्रीनेत की इसी बात पर प्रेम शुक्ला भी भड़क गये और उन्होंने कहा कि हे, ज्यादा दादागीरी मर कर, चुप-चुप क्या बोलती है? तू चुप हो, बकवास करती है’। हालांकि इसके बाद शो की एंकर रुबिका लियाकत बीच बचाव करती हैं और दोनों को शब्दों की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत देती हैं।

Related Posts

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

रक्षा मंत्रालय ने देश के नए थल सेनाध्यक्ष…

Continue reading
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी डिग्री…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

  • By TN15
  • June 15, 2026
दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार

  • By TN15
  • June 15, 2026
CM योगी आदित्यनाथ का आभार जताने फ्लाइट से लखनऊ आए जेवर के किसान, कहा- सपना कर दिया साकार

तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’

  • By TN15
  • June 15, 2026
तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप का 8 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

  • By TN15
  • June 15, 2026
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप का 8 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

  • By TN15
  • June 15, 2026
सीज फायर को नहीं मानता इजरायल, मोदी किसके रहेंगे मित्र ?

महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन

  • By TN15
  • June 15, 2026
महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ 22 जून को सूरजपुर डीएम कार्यालय पर सीपीआई एम का धरना-प्रदर्शन