‘दम है तो मारकर दिखाएं’, ‘जारी रहेगा प्रचार’, और ‘ना ही लूंगा सिक्यॉरिटी’ : ओवैसी, हमले के बाद

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। गुरुवार की दोपहर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की कार पर दो अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाईं। जिस वक्त उनकी गाड़ी दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंची। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसका वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस हमले को साजिश बताते हुए, ओवैसी ने अपने विरोधियों को चुनौती दी।
ओवैसी ने एक ट्वीट के जरिए अपने विरोधियो को सन्देश दिया, – ‘ना डरने वाला हूँ, ना सिक्योरिटी लेने वाला हूँ। मैं अपना चुनाव प्रचार जारी रखूँगा। अगर किसी माई के लाल में दम है तो मार के दिखाए मुझे।’ इस हमले की जानकारी सबसे पहले खुद ओवैसी ने ही ट्वीट के जरिए दी थी। घटनास्‍थल की सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर दिख रहे हैं। एक ने लाल रंग की हुडी पहन रखी है और एक ने सफेद शर्ट पैंट पहना है। ओवैसी के काफिले की एक गाड़ी के धक्के से लाल हुडी पहने हमलावर घायल भी हुआ। लंगड़ाकर भागते समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे हमलावर की तलाश चल रही है। उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। मेरठ आईजी खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।
हापुड़ के SP दीपक भुकर ने बताया कि एक व्यक्ति जो सीसीटीवी के आधार पर चिंहित हुआ है तत्परता से हमने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं प्रदेश के ADG प्रशांत कुमार ने कहा कि AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा ट्विटर के जरिए हमले की सूचना दी गई। यह सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। नोएडा के बादलपुर के एक आरोपी सचिन को हिरासत में ले लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से भी उसके घटना में शामिल होने का पता चला है। उसके पास से एक अवैध पिस्टल मिली है। उसका एक और साथी भी है जो अभी फरार है। फ़िलहाल हमले की वजह पता नहीं चली.

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

  • By TN15
  • March 12, 2026
फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

  • By TN15
  • March 12, 2026
ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

  • By TN15
  • March 12, 2026
नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

विनाश की नींव पर खड़ी…

  • By TN15
  • March 12, 2026
विनाश की नींव पर खड़ी…

THE WHITE MEN’S BURDEN

  • By TN15
  • March 12, 2026
THE WHITE MEN’S BURDEN

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …