न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा, रोहित,ऋषभ और बुमराह को दिया गया आराम

मुंबई| 25 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर शुक्रवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया हैं। इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)ने जानकारी दी है। बीसीसीआई की अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा करते हुए इन खिलाड़ियों के बाहर होने का कारण नहीं बताया, हालांकि अंदेशा लगाया गया कि पिछले कुछ महीनों से लगातार खेल रहे क्रिकेट के कारण उन्हें आराम दिया गया।

भारतीय कप्तान विराट कोहली भी पहले टेस्ट मैच में शिरकत करते नजर नहीं आएंगे, लेकिन वह 3-7 दिसंबर से मुंबई में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए वापसी करेंगे। अजिंक्य रहाणे कानपुर टेस्ट में भारत की कप्तानी का कमान संभालेंगे, जबकि चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तान बनाया गया है।

बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल होंगे और टीम का नेतृत्व करेंगे।”

भारत की टेस्ट टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएस भारत (विकेटकीपर),रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

Related Posts

श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में ?
  • TN15TN15
  • August 4, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली…

Continue reading
CWG में भारत को छठा गोल्ड, प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल
  • TN15TN15
  • August 1, 2026

प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

  • By TN15
  • August 8, 2026
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

  • By TN15
  • August 8, 2026
बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

  • By TN15
  • August 8, 2026
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

  • By TN15
  • August 8, 2026
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

  • By TN15
  • August 8, 2026
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

आंदोलन की कामयाबी के बावजूद जबान पर लगाम जरूरी!

  • By TN15
  • August 8, 2026
आंदोलन की कामयाबी के बावजूद जबान पर लगाम जरूरी!