भाजपा को वोट के ल‍िए मुसलमानों के हाथ में कुरान शरीफ रखवा कर कसम खिलावाऊंगा – BJP MLA के पति का वीडियो वायरल

बिजनौर सदर से भाजपा की विधायक सुची चौधरी के पति ऐश्वर्या मौसम चौधरी हाल ही में स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक कर रहे थे। इसी दौरान कुछ मुसलमान जनता ने उनसे बारात घर बनवाने की मांग की, तभी यह घटना हुई 

द न्यूज 15 

बिजनौर/लखनऊ।  यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले वोटों के लिए दबाव बनाने और वादा कराने को लेकर बिजनौर जिले के एक वायरल वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में स्थानीय भाजपा विधायक के पति को यह कहते हुए दिख रहे हैं कि “कुरान शरीफ पर हाथ रखकर मुसलमान कह दें कि वोट भाजपा को देंगे तो वहां बारात घर अभी बनवाना शुरू कर देंगे।”
बिजनौर सदर से भाजपा की विधायक सुची चौधरी के पति ऐश्वर्या मौसम चौधरी हाल ही में स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक कर रहे थे। इसी दौरान कुछ मुसलमान जनता ने उनसे बारात घर बनवाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने उन लोगों से पूछा कि आपके मोहल्ले में कितने लोग हैं। किसी ने कहा कि 280 लोग हैं। इस पर उन्होंने कहा कि “सभी 280 लोग कुरान शरीफ पर हाथ रखकर कसम खाएं कि वोट भाजपा को ही दूंगा तो आज से ही बारात घर बनवाना शुरू करा दूंगा। न निधि की जरूरत, न ही सरकार की जरूरत है। आज से ही बनवाऊंगा।”
उन्होंने कहा, ” पर हाथ कुरान शरीफ पर रखकर कसम खवाऊंगा। अभी अभी, यहां 50 हजार का सामान गिरवाकर उसके बाद ही उठूंगा। मुसलमान कसम खा लें कुरान शरीफ हाथ पर रखकर कि वोट तेरा, जो कहेगा वो काम करके जाऊंगा। मैं कह रहा हूं।” इस पूरी बातचीत को किसी ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया और वीडिया वायरल कर दिया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया।
सुची चौधरी प्रदेश में सबसे कम उम्र की महिला विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त पहले सुची चौधरी (33) के पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी को बिजनौर सदर सीट से टिकट मिला था, लेकिन पेंदा कांड में उनका नाम आने के बाद वे गिरफ्तार हो गए थे। इसकी वजह से उनकी जगह उनकी पत्नी सुची चौधरी को टिकट मिल गया था।
सुची चौधरी ने सपा प्रत्याशी रुचि वीरा को रिकॉर्ड 27281 वोटो से हराकर सबसे युवा महिला विधायक बन गई थीं। बिजनौर में इतने वोट से जीत हासिल करने वाली वह पहली महिला विधायक हैं। कुरान शरीफ पर हाथ रखकर कसम खाने और वोट देने का वादा करने की मांग की बात पर लोगों का कहना है कि भाजपा अब कसम खिलाकर वोट लेगी।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई