दादरी विधानसभा सीट पर माकपा ने सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी को दिया समर्थन 

द न्यूज 15 
नोएडा। दादरी विधान सभा सीट पर गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार भाटी और जेवर विधान सभा सीट पर गठबंधन से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी श्री अवतार सिंह भडाना को मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी, गौतमबुद्धनगर कमेटी ने समर्थन दिये जाने की धोषणा प्रेस क्लव स्वर्णनगरी, ग्रेटर नोएडा पर आयोजित प्रैस काॅन्फे्रन्स में की, गौरतलब है कि नोएडा विधान सभा सीट पर सपा प्रत्याशी सुनील चैधरी को समर्थना दिये जाने की धोषणा पार्टी पहले ही कर चुकी है।
प्रैस काॅन्फेन्स को सम्बोधित करते हुए सी0पी0आई0एम0, जिला प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा, जिला कमेटी सदस्य व किसान नेता डा. रूपेश वर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में गरीब मेहनतकश लोगों के हालात आज बद से बदत्तर हो गये है, मंहगाई, बेरोजगारी, असमानता लगातार बढती जा रही, सार्वजनिक क्षेत्र को खत्म किया जा रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ बड़े औद्योगिक घरानों का मुनाफा बढ़ाने की नीति पर कार्य कर रही है तथा जाति-धर्म, मंदिर-मस्जिद के नाम पर भाजपा व उसके सहयोगी प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का कार्य कर रहे है। जिससे मजदूरों -किसानों एवं आम जनता का भाईचारा टूटने का खतरा बढ़ रहा है उपरोक्त हालात के मध्यनजर हमारी पार्टी की प्राथमिकता है कि प्रदेश में दुबारा भाजपा को सत्ता में आने से रोकने की है और प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को रोकने की स्थिति में है।
सी0पी0आई0एम0 सपा गठबंधन के प्रत्याशियों व उनकी पार्टी का समर्थन इस उपेक्षा के साथ कर रही है कि वे मजूदरों-कर्मचारियों, किसानों व स्थानीय नागरिकों की समस्याओं का सम्मानजनक समाधान कराने में अपनी भूमिका का निर्वाहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करेगें और आम जनता के हितों को सर्वोपरि स्थान देकर जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करेगें।
प्रैस काॅन्फेन्स ने डा0 रूपेश वर्मा, गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीटू नेता मुकेश कुमार राधव, रामस्वारथ, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का नेता लता सिंह व सपा जिलाध्यक्ष प्रधान इंदर भाटी,प़देश सचिव कुलदीप भाटी, रालोद जिलाघ्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी, कर्नल बलहारा, किसान सभा नेता हरेन्द सिंह खारी, वीर सिंह नागर, वीरसेन, जगवीर नम्बरदार, नरेन्द्र भाटी आदि मौजूद रहे।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

  • By TN15
  • June 11, 2026
बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

  • By TN15
  • June 11, 2026
टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!