चन्द्रशेखर का योगी पर निशाना, चुनाव में नहीं मिलेगा वाकओवर

द न्यूज़ 15
गोरखपुर। भीम आर्मी चीफ व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा, कि मुख्‍यमंत्री योगी सोच की सोच अनुसार शहर की सीट से चुनाव में उन्‍हें वाकओवर मिल जाएगा, तो ऐसा नहीं होगा। वे पिछले पांच साल भी लड़े हैं। वे यह चुनाव भी लड़ रहे है और इसके बाद भी लड़ेंगे। चंद्रशेखर रविवार को गोरखपुर पहुंचे तो उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह शाम पौने पांच बजे आम्बेडकर चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने बाबा साहब भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मुख्‍यमंत्री योगी पर निशाना साधा।

गोरखपुर शहर सीट को लेकर चंद्रशेखर ने सीएम योगी के पांच साल के कार्यकाल पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सीएम के शहर में रामराज्य का दावा किया जाता है जबकि यहां पर रोज हत्याएं हो रही हैं। उन्‍होंने कहा कि वह मुख्‍यमंत्री से डरते नहीं हैं। जनता चुनाव में जवाब देगी। यहां पर जनता इसलिए चुप है क्योंकि जो बाबा के खिलाफ बोलता है उस पर मुकदमे लगा दिए जाते हैं। चंद्रशेखर ने बताया कि वह दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। उन्‍होंने कहा, याद रखें कि देश के संविधान में ताकत है। यहां राजतंत्र और तानाशाही नहीं चलेगी। यहां की जनता से उन्हें पूरी उम्‍मीद है। यहां की जनता ने पिछले पांच साल में जो सहा है, अब उसको जवाब देने का समय आ गया है।

शाम करीब सात बजे चंद्रशेखर गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में सुसाइड करने वाली छात्रा प्रियंका भारती के परिवारीजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रियंका के परिवारीजनों को न्याय अब तक नहीं मिला। उसके पिता यहां पर लड़ते रहे और पुलिस ने मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी। मनीष कन्‍नौजिया की हत्‍या कर दी गई। दो बच्‍चों की हत्‍या कर दी गई। 15 दिनों तक उनका शव नहीं मिला। FIR तक नहीं लिखी गई।

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक