ट्रॉफी जीतने की मजबूत दावेदार हैं शमिता शेट्टी : BIGG BOSS 15

द न्यूज़ 15
मुंबई। शमिता शेट्टी ‘बिग बॉस 15’ की मजबूत कंटेस्टेंट में से हैं। उन्हें शो जीतने के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हिस्सा लिया था। उसके बाद वह सीजन 15 में आईं। शमिता ‘बिग बॉस 3’ में भी आई थीं लेकिन अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी की वजह से उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया था। इस बार जब शमिता आईं तो उन्होंने अपने गेम से सबका दिल जीत लिया। फिनाले में कुछ ही घंटे बचे हैं तो ऐसे में एक नजर डालते हैं उनके ‘बिग बॉस’ के सफर पर.
इसमें कोई शक नहीं कि बिग बॉस के घर में जब भी किसी कंटेस्टेंट को दोस्त की जरूरत महसूस हुई शमिता हमेशा उसके साथ खड़ी दिखाई दीं। उन्हें यारों का यार कहा जाता है। चाहे निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल के साथ उनकी बॉन्डिंग हो या करण कुंद्रा और माइशा अय्यर के साथ उनकी दोस्ती। शमिता ने हमेशा दोस्तों को खेल की राजनीति से ऊपर रखा।
अपने ओपनियन को लेकर शमिता ईमानदार दिखीं। कई बार सलमान ने उनके गेम पर सवाल खड़े किए लेकिन शमिता अपने स्टैंड पर बिल्कुल स्पष्ट दिखीं। ऐसा ही एक मौका था जब उनके कंधे की चोट का मजाक उड़ाया गया लेकिन उन्होंने अपनी बात मजबूती के साथ रखी।
पूरे सीजन के दौरान सलमान खान का सपोर्ट उन्हें मिलता दिखाई दिया। इस वजह से सलमान की आलोचना भी हुई। अभिनेता के सपोर्ट का मतलब है कि उनके फैन्स का एक बड़ा वर्ग शमिता को वोट भी करेगा।
तेजस्वी और शमिता के बीच एज शेमिंग का मुद्दा ना केवल घर में बल्कि बाहर भी चर्चा में है। प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा को मसाज देने पर तेजस्वी ने उनकी आलोचना की और उन्हें आंटी कहा था। शमिता ने तुरंत तेजस्वी को फटकार लगाई और बताया कि यह गेम का हिस्सा है।

Related Posts

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

रवि किशन की भोजपुरी एक्शन फ़िल्म ‘धुरंधर: द…

Continue reading
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं और 83…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी