जब राकेश टिकैत ने गन्ना मंत्री का पिछले साल का गन्ना भुगतान न होने की कही बात 

द न्यूज 15 
लखनऊ  । पहले  चरण के चुनाव के लिए भाजपा ने जान झोंक दी है। जाटों को मनाने के लिए खुद गृह मंत्री अमित शाह इस काम में लगे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना भुगतान मुख्य मुद्दा है। किसान नेता राकेश टिकैत इस मामले को जोर शोर से उठा रहे हैं। एक न्यूज चैनल पर योगी सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा से किसानों के बकाया पैसों को लेकर राकेश टिकैत ने सवाल पूछा कि क्या गत साल का बकाया भुगतान हो चुका है। जिसपर सुरेश राणा ने जवाब देते हुए कहा कि गन्ना किसानों की अगर मैं बात करूं तो राकेश भाई को योगी सरकार को धन्यवाद देना चाहिए।
दरअसल एबीपी न्यूज के एक डिबेट कार्यक्रम में राकेश टिकैत और यूपी गन्ना मंत्री सुरेश राणा के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला देखने को मिला। राकेश टिकैत ने पहले अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों को दिए वादे पूरे नहीं किये जा रहे हैं। चुनाव नजदीक है, इसलिए कई तरह की वादे किए जा रहे हैं। लेकिन किसानों को अभी पिछले साल का भुगतान नहीं हुआ है।
किसान नेता के सवालों पर योगी के मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि गन्ना किसानों पर यदि मैं बात करूं तो राकेश भाई को योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहना चाहिए। जो काम वर्षों से नहीं हुआ वो काम योगी सरकार ने कानून बनाकर कर दिखाया। जिसके तहत अब अगर कोई शुगर मिल पैसों का भुगतान नहीं करती तो उसकी सिस्टर कंसर्न का पैसा सरकार के पास है या निगम के पास है तो उसे जब्त करके गन्ना किसानों को भुगतान करने का काम हुआ है।
सुरेश राणा ने कहा कि इसका पहला परिणाम आया है कि बजाज एनर्जी से एक हजार करोड़ रुपया जब्त करके गन्ना किसानों को भुगतान किया गया। यूपी में 120 चीनी मिलें हैं। ऐसे में किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान किया जा रहा है। सुरेश राणा के दावों पर राकेश टिकैत ने कहा, “मेरा सुरेश राणा जी से सवाल है कि पिछले साल के गन्ना किसानों का भुगतान हुआ है क्या?” इस पर सुरेश राणा ने कहा कि सुनिश्चित, लोग योगी सरकार की तारीफ कर रहे हैं। मेरे भाई आप भी खुले मन से तारीफ कीजिए। इसके आगे राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि सुरेश राणा जी गन्ना मंत्री हैं, इनका ही भुगतान नहीं हुआ है। इनके क्षेत्र में सबको पता है। उन्होंने कहा कि हमें किसी पार्टी से मतलब नहीं है।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

  • By TN15
  • June 14, 2026
रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

आखिर कब तक यह संघर्ष…?

  • By TN15
  • June 14, 2026
आखिर कब तक यह संघर्ष…?

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • By TN15
  • June 14, 2026
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह