कबाड़ से कार बनाने वाले शख्स को आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट में दी SUV, वीडियो वायरल होने के बाद आया था निगाहों में 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली । महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने एक बार फिर अपना वादा निभाया है। एक महीने पहले, उन्होंने ट्विटर पर एक व्यक्ति को ‘जुगाड़’ से बनी गाड़ी के बदले नई बोलेरो देने का वादा किया था। आनंद महिंद्रा ने अपना किया हुआ वादा निभाया है और उस शख्स को नई बोलेरो गिफ्ट किया है। पिछले महीने महाराष्ट्र के देवास्त्रे गांव के दत्तात्रेय लोहार द्वारा कबाड़ से बनाई गई गाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कबाड़ से बनी इस गाड़ी में ऑटो-रिक्शा के टायर और एक दोपहिया का इंजन था। इस वीडियो को तब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया था और गाड़ी बनाने वाले शख्स की खूब तारीफ हुई थी। आनंद महिंद्रा भी इस वीडियो को शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए थे। तब उन्होंने उस शख्स की काबिलियत की तारीफ की थी। साथ ही सेफ्टी को लेकर खतरे को देखते हुए शख्स को नई बोलेरो गिफ्ट करने का वादा किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि ये गाड़ी हमें ’कम संसाधन में भी संसाधन संपन्न’ होने के लिए प्रेरणा देती है।  वहीं, अब दत्तात्रेय लोहार से किए गए वादे को पूरा करने के बाद उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने दत्तात्रेय को गिफ्ट की गई नई बोलेरो की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा, “मुझे खुशी है कि उन्होंने अपनी गाड़ी के बदले नई बोलेरो लेने के हमारे प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। कल उनके परिवार को नई बोलेरो मिल गई और अब उनकी गाड़ी हमारी हुई।”
आनंद महिंद्रा ने कहा, “उनकी ये गाड़ी Mahindra Research Valley में हर प्रकार की कारों के संग्रह का हिस्सा होगी और हमें संसाधन संपन्न होने की प्रेरणा देती रहेगी।” आनंद महिंद्रा द्वारा अपना वादा निभाने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है। कई यूजर्स ने उन्हें बड़े दिलवाला बताया। एक यूजर ने कहा, “यह भारत में लोगों के लिए कुछ इनोवेटिव करने के लिए प्रेरणादायी है, आपका काम वाकई कमाल का है।”

Related Posts

प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

भारतीय करेंसी के बाजार में बहुत जल्द एक…

Continue reading
LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के बीच संघर्ष और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

  • By TN15
  • June 14, 2026
रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

आखिर कब तक यह संघर्ष…?

  • By TN15
  • June 14, 2026
आखिर कब तक यह संघर्ष…?

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • By TN15
  • June 14, 2026
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह