दिल्ली में कड़ाके की ठंड , छाया घना कोहरा

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। सोमवार को राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी रहने के बीच शहर में घना कोहरा छाया हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें सापेक्ष आद्र्रता (रिलेटिव ह्म्युडिटी) 95 प्रतिशत दर्ज की गई है।

अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हवा नहीं चलने के कारण मौसम शांत है।

शहर में सुबह 7.13 बजे सूर्योदय हुआ और शाम 5.55 बजे सूरज डूबने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण शहर में कई स्थानों पर यातायात घोंघे की गति से चल रहा था।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में लोग प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं, क्योंकि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पीएम10 के लिए 148 और पीएम2.5 के लिए 96 दर्ज किया गया।

चूंकि पीएम10 उच्च स्तर पर है, इसलिए सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने एक स्वास्थ्य सलाह जारी की है जिसमें कहा गया कि लोगों को लंबे समय तक या भारी परिश्रम और भारी बाहरी काम को कम करने पर विचार करना चाहिए।

इसमें कहा गया कि “आम जनता के लिए वायु की गुणवत्ता स्वीकार्य है लेकिन लोगों के लिए स्वास्थ्य चिंता का विषय है।”

पीएम2.5 का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

Related Posts

वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन
  • TN15TN15
  • August 14, 2026

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सीटू…

Continue reading
सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत
  • TN15TN15
  • August 13, 2026

युवाओं को वैश्विक समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

  • By TN15
  • August 14, 2026
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

  • By TN15
  • August 14, 2026
जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

  • By TN15
  • August 14, 2026
वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

  • By TN15
  • August 14, 2026
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है