महानिदेशक : NDRF का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक अतुल करवाल ने कहा है कि इस बल का ट्विटर हैंड़ल हैक कर लिया गया है।

रविवार को उन्होंने कहा हां हम इस मामले को देखेंगे। इसे शनिवार का हैक किया गया था। और यह घटना एनडीआरएफ के 19 जनवरी को अपना 17वां स्थापना दिवस मनाने के कुछ ही दिन बाद हुई है।

अभी तक भी एनडीआरएफ का ट्वीटर हैंड़ल हैक ही है और इस पर कोई भी ताजा जानकारी नहीं आ रही है।

एनडीआरएफ की स्थापना 19 जनवरी, 2006 को हुई थी और यह बल प्राकृतिक आपदा या मानव जनित ‘खतरनाक आपदा की स्थिति या अन्य प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए तैनात किया जाता है।

वर्ष 2006 में आठ बटालियनों के साथ शुरू हुए इस बल में 16 सक्रिय बटालियन हैं, जिनमें से प्रत्येक में 1149 कर्मी हैं। एनडीआरएफ ने अपने 3,100 अभियानों में एक लाख से अधिक लोगों की जान बचाई है। इसने आपदाओं के दौरान 6.7 लाख से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित निकाला है।

‘आपदा सेवा सदैव सर्वत्र’ (सभी परिस्थितियों में सतत आपदा प्रतिक्रिया सेवा) के एक आदर्श वाक्य के साथ, एनडीआरएफ को अर्ध-सैनिक बल की तर्ज पर स्थापित किया गया है और सीआरपीएफ,बीएसएफ, आईटीबीपी तथा सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से प्रतिनियुक्ति पर कर्मचारियों को इस बल में भेजा जाता है।

एनडीआरएफ में प्रत्येक बटालियन में तकनीशियन, इंजीनियर, डॉग स्क्वायड, इलेक्ट्रीशियन और मेडिकल/पैरामेडिक्स शामिल हैं।

Related Posts

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!
  • TN15TN15
  • March 11, 2026

नई दिल्ली। देश भर के करोड़ों किसानों के…

Continue reading
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

एक सहारा सबका सहारा सामूहिक उन्नति का नारा।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

  • By TN15
  • March 12, 2026
बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

  • By TN15
  • March 12, 2026
339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

  • By TN15
  • March 12, 2026
अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

  • By TN15
  • March 12, 2026
‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

  • By TN15
  • March 12, 2026
कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “