बिहार : कुत्ता, मुर्गा विवाद में जमकर हुई मारपीट, चाकूबाजी, 5 घायल

द न्यूज 15
गोपालगंज | बिहार के गोपालगंज जिले में एक छोटी सी घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दो गुटों में हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि कुत्ते और मुर्गे को लेकर थावे थाना क्षेत्र में हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव निवासी मिथिलेश चौहान ने घर में कुछ मुर्गा पाल रखा है, जबकि उसके पड़ोसी बुनेला महतो पहले से एक कुत्ता पाले हुए है।

आरोप है कि बुधवार की शाम मिथिलेश चौहान का मुर्गा घर के बाहर घूम रहा था, तभी बुलेना महतो के पालतू कुत्ते ने उसे मार दिया और खा गया।

इस बात की जानकारी जब चौहान के परिजनों को हुई तो वे शिकायत लेकर पड़ोसी बुनेला महतो के घर पहुंचे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद प्रारंभ हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्ष की ओर से मारपीट व चाकूबाजी शुरू हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए।

चाकू लगने से घायल युवक मिथिलेश चौहान ने बताया कि वे अपने घर पर मुर्गा पालन करता है। पड़ोसी बुनेला महतो का कुत्ता उसके मुर्गा को खा गया था और जब इसकी शिकायत की तो वे लोग गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला बोल दिया। बीच – बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद थावे थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है। गोपालगंज (सदर) डीएसपी संजीव कुमार ने गुरुवार को बताया कि घायल लोगों के बयान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
  • TN15TN15
  • August 10, 2026

जोधपुर के मसूरिया इलाके में एक बुजुर्ग दंपत्ति…

Continue reading
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
  • TN15TN15
  • August 5, 2026

राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

  • By TN15
  • August 11, 2026
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

  • By TN15
  • August 11, 2026
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, ‘CJP का एक भी नेता…’

‘वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला’, जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप

  • By TN15
  • August 11, 2026
‘वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला’, जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप

रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

  • By TN15
  • August 11, 2026
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  

  • By TN15
  • August 11, 2026
‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  

15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा

  • By TN15
  • August 11, 2026
15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा