स्कूल में देसी कट्टा लेकर पहुंचा 9वीं का छात्र, दोस्तों को हड़काया

 पुलिस पहुंची तो हुआ नौ दो ग्यारह

गया। बिहार में आज कल ‘विद्या का मंदिर’ कहे जाने वाले विद्यालय में छात्र-छात्रों का गन ले जाने का चलन सा चल पड़ा है। बैग में कॉपी-किताबों के साथ छात्र पिस्टल-कट्टा लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं। ऐसा ही मामला गया जिले से सामने आया है। यहां 9वीं कक्षा का छात्र विद्यालय में देसी कट्टा लेकर पहुंच गया। क्लास में छात्र ने बैग से कट्टा निकाला और साथियों पर रौब दिखाने के लिए हड़काने लगा। कट्टा देख क्लास में हड़कंप मच गया।
छात्र के दोस्तों ने स्कूल के टीचर को इसके बारे में बता दिया। टीचर ने छात्र की करतूत प्रधानाध्यापक को बताई। इसके बाद स्कूल प्रबंधक की ओर से स्थानीय थाना पुलिस को छात्र के स्कूल में कट्टा लाने की सूचना दी गई। सूचना पाते ही पुलिस स्कूल पहुंच गई। पुलिस को स्कूल में देखकर आरोपी छात्र अपने कट्टे को विद्यालय में छोड़कर भाग गया।
बता दें, बीते दिनों बिहार के अरवल जिले में भी दो छात्राएं बैग में पिस्टल लेकर विद्यालय पहुंची थी। पुलिस ने उनकी पिस्टल को जब्त कर लिया था।

  • Related Posts

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है…

    Continue reading
    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    जम्मू कश्मीर घाटी में आतंकवाद के दौर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है