लोक अदालत में 99.35% वादों का किया गया निस्तारण 

राजस्व विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

द न्यूज 15 ब्यूरो
बिजनौर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में जिलाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत 157 वादों के सापेक्ष शत प्रतिशत 157 वाद सहित प्रस्तुत 35907  वादों के सापेक्ष कुल 35676 अर्थात 99.35% वादों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान आज जिले में राजस्व विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें कुल 35907 वाद विभिन्न न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी न्यायालय में प्री लिटिगेशन केस के 157 वाद प्रस्तुत किए गए, जिनमें वादों का सुलह समझौते के आधार पर शत-प्रतिशत रूप से निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की विभिन्न न्यायालयों में राजस्व संहिता के 475 वादों के सापेक्ष 475, फौजदारी अधिनियम के 792 वादों के सापेक्ष 792 तथा प्री लिटिगेशन किसके 34640 वादों के सापेक्ष 34409 वादों अर्थात कुल 35907 वादों के सापेक्ष 35676 यानी 99.35% वादों का निस्तारण सुलह व समझौते के आधार पर किया गया।

  • Related Posts

    निजी अस्पताल सस्ती, सुलभ और विश्वसनीय चिकित्सा दें : योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    राजेश बैरागी  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?