केंद्र सरकार का गठन करेंगे 97 मतदाता 

लोकतंत्र के पर्व  की खूबसूरती बढ़ाएंगे 1.5 करोड़ चुनाव कर्मचारी 
  पहली बार वोट डालेंगे 1.8 करोड़ नए मतदाता  

 

द न्यूज 15 ब्यूरो 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इस बार का चुनाव कई मायनों में खास होने वाला है। इस बार 97 करोड़ मतदाता दिल्ली के सत्ता की कुर्सी संभालने वाली सरकार का भविष्य तय करेंगे। इसमें 47 करोड़ पुरुष मतदाता तो वहीं 47 करोड़ महिला मतदाता होंगी। खास बात यह है कि इस बार 1.8 करोड़ ऐसे भी मतदाता होंगे जो पहली बार वोट डालेंगे। इस बार ऐप के जरिए अपने उम्मीदवार की हर जानकारी मिलेगी।
पोलिंग स्टेशनों में किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी कर रखी है। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशनों में पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, रैंप/व्हीलचेयर, हेल्प डेस्क, वोटर फेसिलिटेशन सेंटर, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था सहित और कई सुविधाएं वोटर्स को दी जाएंगी।

चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे। आयोग ने आगे बताया कि इस बार 1.5 करोड़ चुनावी कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। इसमें सिक्योरिटी स्टाफ भी शामिल होगा। वहीं ईवीएम की बात करें तो इसकी संख्या 55 लाख होगी। चुनाव के दौरान 4 लाख वाहनों की तैनाती होगी।

97 करोड़ मतदाता तय करेंगे देश का भविष्य

विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CEC राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में लगभग 97 करोड़ मतदाता होंगे। इसमें 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता तो वहीं 47 करोड़ महिला मतदाता होंगे। पहली बार 1.8 करोड़ नए म मतदाता इस चुनाव में वोट डालेंगे। दिव्यांगजनों की बात करें तो 88 लाख लोग मतदान करेंगे। 85 साल से ऊपर के बुजुर्ग लोगों की संख्या 82 लाख है जो वोट करने जाएगी। यही नहीं 48 हजार ट्रांसजेंडर्स हैं जो लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। यंग वोटर्स की संख्या 19.74 करोड़ है जो वोट डालने पोलिंग बूथ जाएगी।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास