गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस रेल हादसा में 9 की मौत, 45 घायल

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। गुरुवार को पटना से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में हुई दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 45 लोग घायल हो गए हैं।

गुरुवार को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस की 12 बोगियां दोमोहानी के निकट पटरी से उतर गई थी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचेंगे। रेलवे के मुताबिक हादसे में 9 यात्रियों की मौत हुई है, उनमें से तीन की अब तक पहचान नहीं हो पाई है जबकि 2 महिला और 4 मृतक पुरुषों की पहचान कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक 10 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हैं जिनमें से 24 लोगों को जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल और 16 लोगों को मोयनागुड़ी के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

रेल दुर्घटना के बाद मलबे में फंसे यात्रियों की परेशान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार, अभी भी कई यात्रियों के पटरी से उतरे डिब्बों के अंदर फंसे होने की आशंका है और क्षतिग्रस्त डिब्बों को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है जबकि गंभीर रूप से घायलों के लिए एक लाख रुपये की घोषणा की गई है।

वहीं भारतीय रेलवे ने भी इस हादसे पर बयान जारी कर बताया कि हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। घटना में ट्रेन के करीब 12 डिब्बों पर असर पड़ा। डीआरएम और एडीआरएम दुर्घटना-राहत ट्रेन और मेडिकल वैन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 15633 बीकानेर एक्सप्रेस मंगलवार की रात को राजस्थान के बीकानेर से रवाना हुई थी। गुरुवार सुबह 5.44 बजे ट्रेन पटना रेलवे स्टेशन से चलकर दोपहर 2 बजे किशनगंज पहुंची थी और वहां से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान करीब शाम पांच बजे यह हादसा हुआ।

रेलवे के मुताबिक घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी किए हैं। 03612731622 और 03612731623 इसके साथ ही रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 8134054999 भी जारी किया है। कई लोग ट्रेन में अभी फंसे हुए हैं, जिनके रेस्क्यू के लिए अभियान जारी है।

वहीं इस रेल में सवार एक यात्री के मुताबिक, “एक झटके के साथ कई बोगियां पटरी से उतर गईं। कई लोग हताहत हुए हैं।

Related Posts

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा…

Continue reading
कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी