बड़ा पद दिए जाने पर बोले शिवपाल यादव ?

पूर्व मंत्री शिवपाल यादव अखिलेश यादव की सरकार बनाने में जुट गए हैं। उन्होंने अपनी जिम्म्मेदारी खुद तय कर ली है। उनका कहना है कि उनकी जिम्मेदारी सरकार बनाना है। सपा नेता ने कहा कि उन्हें पार्टी में किसी बड़े पद की लालसा नहीं है. उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और वो उस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार 2027 में यूपी में अखिलेश यादव की सरकार बनानी है।

दरअसल सपा नेता शिवपाल यादव ने अपनी विधानसभा क्षेत्र जसवंत नगर में भ्रमण के लिए निकले थे, इसी दौरान उसने सपा सांसद रामगोपाल यादव के उस बयान पर सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने शिवपाल को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही थी। इस पर शिवपाल यादव ने पार्टी में किसी भी तरह के को लेकर लालसा नहीं होने की बात कही। ,

बड़ा पद दिए जाने पर बोले शिवपाल यादव

शिवपाल यादव से जब पार्टी में कोई अहम पद दिए जाने को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि “हमारे पास सभी पद रहे हैं. उन्होंने कहा कि आप जानते हों कि मैं प्रदेश अध्यक्ष भी रहा… नेता विपक्ष भी रहा… मैं मंत्री भी रहा हूं. सरकारें बनाई भी हैं. सरकारें कुछ बिगाड़ी भी हैं. बिगाड़कर फिर से बनाई भी हैं. हमें अब पद की कोई जरूरत नहीं है.”

सपा नेता ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिलेगी और हमें तो जिम्मेदारी मिली हुई है। उन्होंने बताया कि हमें जिम्मेदारी मिली है कि अबकी बार 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से बाहर करना है और वो इस बार अखिलेश यादव को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

शिवपाल यादव ने इस दौरान सपा सरकार के कार्यकाल का भी जिक्र किया और कहा कि सपा सरकारों में आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाती थी। किसी भी वर्ग की समस्याओं को सुना जाता था और बिना भेदभाव के उनका समाधान निकाला जाता था। शिवपाल सिंह यादव ने इस दौरान बीजेपी सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि ये सरकार विपक्ष तवज्जो नहीं देती, यहीं नहीं प्रशासनिक स्तर पर भी अनियमितताएं बढ़ गई हैं।

  • Related Posts

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    Rebel TMC MPs To Support NDA : तृणमूल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर