बिहार के 600 टीचर अचानक हो गए ‘गायब’, दीया-बाती लेकर ढूंढ रहा शिक्षा विभाग

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार में अबतक दो चरणों में नियोजित शिक्षकों की साक्षमता परीक्षा हुई है। तीसरे चरण की परीक्षा बाकी है। वैसे इसकी तिथि निर्धारित कर फिर रद्द कर दी गई थी। दोनों परीक्षा में सफल रहने शिक्षकों की सर्टिफिकेट की जांच हो रही है। मुख्यालय स्तर पर ही जांच को टीम गठित है। जांच में सर्टिफिकेट सही पाए जाने के बाद उन्हें विभाग के स्तर से घोषित लाभ देय होगा। खबर मिली है कि सूबे के विभिन्न जिलों के दर्जनों वैसे शिक्षक सर्टिफिकेट की जांच कराने से अब कतरा रहे हैं, जो सक्षमता परीक्षा पास कर गए हैं।
सर्टिफिकेट की जांच कराने से पीछे हटने वाले तमाम शिक्षकों की सूची जिलों में डीईओ के पास भेजी गई है। विभाग से सभी डीईओ को यह निर्देश दिया गया है कि सर्टिफिकेट जांच से कतरा रहे शिक्षक स्कूल में हैं या नहीं, इसकी जांच कर शीघ्र रिपोर्ट करें। माना जा रहा है कि सर्टिफिकेट जांच कराने में पीछे रहने वाले ये शिक्षक फर्जी हो सकते हैं। आशंका है कि इनके सर्टिफिकेट में कोई गड़बड़ी होगी। इसी कारण जांच से भाग रहे हैं।
विभाग को इसका पुख्ता सबूत हाथ लगा है कि एक ही रौल नंबर पर दो-दो शिक्षक परीक्षा दिए हुए हैं और वे विभिन्न स्कूलों में कार्यरत भी हैं। बताया गया है कि गत दिन मुख्यालय में जांच के दौरान दो शिक्षक पहुंचे थे। दोनों का रौल नंबर एक ही था। हद तो यह कि टीईटी, मैट्रिक और इंटर का सर्टिफिकेट भी एक ही समान था। यह देख अधिकारी हैरान रह गये थे। यानी दोनों शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी एक ही थे। ऐसे 50 से अधिक शिक्षक पकड़े जा चुके हैं।
रिपोर्ट है कि इन संदिग्ध शिक्षकों में से मुजफ्फरपुर के ही आधा दर्जन हैं। सीतामढ़ी जिले के भी बहुत सारे शिक्षक सर्टिफिकेट की जांच नहीं करा सके हैं। शिक्षक जांच से क्यों पीछे चल रहे हैं, यह सर्टिफिकेट की जांच या जांच की निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल सीतामढ़ी समेत सूबे के लगभग 600 शिक्षकों के सार्टिफिकेट की जांच अभी बाकी है। इन शिक्षकों को मूल कागजात के साथ मुख्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया जा चुका हैं।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?