बिहार महिला समाज पं चम्पारण का 5वां जिला सम्मेलन बलिराम भवन में सम्पन्न

बिट्टू कुमार 

पश्चिम चंपारण/बेतिया। बिहार महिला समाज पं चम्पारण का 5वां जिला सम्मेलन बेतिया बलिराम भवन के सभागार में रंजना चौहान एवं सुगान्ति देवी की अध्यक्ष मंडली में सम्पन्न हुआ, सर्वप्रथम किसान नेता अतुल कुमार अंजान, मजदूर नेता सीता राम ऐच्युरी, एटक नेत्री कुमुद देवी सहित सभी मृत महिलाओं एवं नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मीनट का शोक व्यक्त किया गया
सम्मेलन का विधवत उदघाटन बिहार महिला समाज की प्रांतीय महासचिव राज श्री किरण ने किया, किरण ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार महिला समाज के गौरवशाली इतिहास एवं संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महिलाओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया, साथ ही बिहार महिला समाज के राज्य सम्मेलन जो मधुबनी में होने जा रहा है उसकी सफलता पर बल दिया। बिहार विधानसभा के सदस्य सह कृषि विकास विभाग एवं उधोग समिति के सभापति सूर्यकांत पासवान ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश के राजनीतिक हालात की चर्चा करते हुए महिलाओं को समाज में आगे बढ़ कर काम करने का आह्वान किया, सम्मेलन में अगले बर्ष के लिए 15 सदस्यों की जिला कमिटी का गठन किया गया, रंजना चौहान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सुगान्ति देवी, सचिव लक्की कुमारी, सह सचिव मालती देवी सर्वसम्मति से चुनी गई, मधुबनी राज्य सम्मेलन में पं चम्पारण से 5 प्रतिनिधियों को भेजने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन को किसान सभा के नेता अशोक मिश्र, खेत मजदूर नेता सुबोध मुखिया, भाकपा नेता बब्लू दूबे, कृष्ण नन्दन सिंह, संजय सिंह, राजेन्द्र साह, अच्छे लाल सहनी ने संबोधित किया
सम्मेलन का संचालन एटक नेता ओम प्रकाश क्रांति ने किया।

  • Related Posts

    नितेश राणे ने विपक्ष को बताया ‘औरंगजेब का वंशज’, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ‘वो रोज सुबह उठकर…’
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले के…

    Continue reading
    तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हिंदू होकर मुसलमान के साथ घूमती हो’, मुजफ्फरनगर मामले में युवती की आपबीती, कहा- महताब को बुरी तरह पीटा

    • By TN15
    • July 13, 2026
    ‘हिंदू होकर मुसलमान के साथ घूमती हो’, मुजफ्फरनगर मामले में युवती की आपबीती, कहा- महताब को बुरी तरह पीटा

    सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक

    • By TN15
    • July 13, 2026
    सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक

    नितेश राणे ने विपक्ष को बताया ‘औरंगजेब का वंशज’, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ‘वो रोज सुबह उठकर…’

    • By TN15
    • July 13, 2026
    नितेश राणे ने विपक्ष को बताया ‘औरंगजेब का वंशज’, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ‘वो रोज सुबह उठकर…’

    चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार

    • By TN15
    • July 13, 2026
    चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार

    तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा

    • By TN15
    • July 13, 2026
    तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा

    नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर से सगे भाइयों समेत 4 अरेस्ट, एयरलाइंस में नौकरी का लालच देकर 500 को ठगा

    • By TN15
    • July 13, 2026
    नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर से सगे भाइयों समेत 4 अरेस्ट, एयरलाइंस में नौकरी का लालच देकर 500 को ठगा