शाम 5 बजे तक 57.79 फीसदी मतदान, अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से ईवीएम की खराबी पर की कार्रवाई की अपील

सपा अध्यक्ष ने कहा – ईवीएम में खराबी लाने और कुछ लोगों को मतदान करने से रोकने का काम सत्ता पक्ष की ओर से जान बूझकर किया जा रहा है, सुबह बागपत से एक फर्जी वोटर भी पकड़ा गया है

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। शाम पांच बजे तक कुल 57.79 फीसदी मतदान हुआ है। इस बीच समाजवादी पार्टी सुबह मतदान शुरू होने के बाद से लगातार अनियमितता का आरोप लगा रही है। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव से चुनाव आयोग से ईवीएम की खराबी पर कार्रवाई करने की अपील की है। इसके साथ ही सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कहा है कि आगरा के बाह सीट के एक बूथ पर एक बुजुर्ग पार्टी के चुनाव निशान साइकिल पर वोट देना चाह रहा था, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उससे जबरन कमल पर बटन दबवा दिया। पार्टी ने कहा कि ईवीएम में खराबी लाने और कुछ लोगों को मतदान करने से रोकने का काम सत्ता पक्ष की ओर से जानबूझकर किया जा रहा है। सुबह बागपत से एक फर्जी वोटर भी पकड़ा गया है। जी न्यूज के मुताबिक उसे स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था।
दूसरी तरफ बुलंदशहर के अनूपशहर के बूथ नंबर 421 पर ईवीएम खराब हो गई है। इससे वहां मतदान रुका हुआ है। इसी तरह अलीगढ़ के खैर विधानसभा के धूमरा गांव में ईवीएम खराब होने से काफी देर से मतदान रुका हुआ है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से अपील की है कि जहां भी ईवीएम खराब है या जानबूझकर मतदान धीमा कराए जाने के आरोप लग रहे हैं, वहां तत्काल कार्रवाई करें।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?