5 वर्षीय उम्मे कुलसूम ने पहला रोजा रखकर पेश की मिसाल

तुरकौलिया: रमज़ान के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही पूरे इलाके में इबादत और रोजे का माहौल बना हुआ है। इसी बीच तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के उपमुखिया मुजफ्फर आलम अंसारी की 5 वर्षीय पुत्री उम्मे कुलसूम ने पहला रोजा रखकर मिसाल पेश की है।

इतनी छोटी उम्र में उम्मे कुलसूम ने सुबह सूर्योदय से पहले से लेकर शाम सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए लगभग 13 घंटे का रोजा रखा। आमतौर पर इतनी छोटी उम्र में बच्चे रोजा नहीं रखते, लेकिन उम्मे कुलसूम की यह हिम्मत और श्रद्धा सभी के लिए प्रेरणादायक है।

उनके इस सराहनीय प्रयास पर उनके विद्यालय के साथी नाज आफिया, मंतशा मंसूर, मलाइका मंसूर, रूकैया, सुरैया, सुमैया खातून, इब्राहिम अंसारी और माज़ अहमद ने उन्हें रोजे की मुबारकबाद दी।

रमज़ान का महत्व:

रमज़ान इस्लाम धर्म का पवित्र महीना है, जिसमें मुस्लिम भाई-बहनें रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजे के दौरान सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी खाना-पीना वर्जित होता है। उम्मे कुलसूम की इस नन्ही उम्र में रोजा रखने की लगन लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’