48 लाख से ज्यादा दिल्ली वालों को चाहिए मुफ्त बिजली, सब्सिडी के लिए किया अप्लाई

दिल्ली सरकार द्वारा गत साल शुरू की गई बिजल बिल में छूट या मुफ्त बिजली की नई योजना का लोगों ने भरपूर फायदा उठाया है। अब तक 48 लाख से ज्यादा दिल्ली वालों ने इस नई योजना के तहत बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन किया है। इस आवेदन में उपभोक्ता को लाभ का विकल्प चुनना था। अधिकारियों के अनुसार पिछले वर्षांे में लोगों द्वारा ली जाने वाली सब्सिडी की तुलना में बिजली विभाग ने लक्ष्य का लगभगज 90 फीसदी हासिल किया है।
बड़ी संख्या में लोगों किया आवेदन
सरकारी आंकड़ों के अनुसार शहर में 58,28,828 बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 48,14,311 ने अब तक सब्सिडी का विकल्प चुना है। डेटा से पता चलता है कि बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया है जो कुल 26,24,090 उपभोक्ताओं में से 24,36,424 है और सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सबसे कम आवेदन

योजना के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं की सबसे कम संख्या नई दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रहने वालों की है। एक अधिकारी ने कहा कि यह लुटियंस क्षेत्र है जहां लोगों को बिजली सब्सिडी की जरूरत नहीं है और वे पिछली योजना के दौरान भी सब्सिडी के दायरे में नहीं आते थे। यह सब्सिडी ज्यादातर निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों द्वारा चुना और प्राप्त किया जाता है। डेटा से यह भी पता चलता है कि 2019-20   में  46,49  लाख उपभोक्ताओं ने एक महीने में 200 यूनिट तक की खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक और महीने में 201 से 400 यूनिट तक खपत के लिए 800 रुपये मुफ्त बिजली का लाभ उठाया।

अगस्त 2019 में शुरू की गई थी बिजली सब्सिडी योजना

दिल्ली सरकार की ओर से मुफ्त बिजली के लिए अगस्त 2019 में योजना शुरू की गई थी। इसका मकसद बिजली के बिल भुगतान में राहत देकर गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों को मदद पहुंचाना था। साल २०२२ में इस फ्री बिजली और सब्सिडी योजना में संशोधन भी किया गया था। इसके मुताबिक अब सभी वर्गांे के दिल्ली के स्थायी निवासियों को दिल्ली बिजल मुफ्त योजना का लाभ उठाने के लिए बिजली विभाग के पास जरूरी दस्तावेज जमा करवाने को कहा गया था। दिल्ली वालों ने मुफ्त बिजली जारी रखने के लिए इस योजना के तहत बड़ी संख्या में आवेदन किया है।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार