तुर्की के इस्तांबुल में तूफान से 4 की मौत, 19 घायल

इस्तांबुल, तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में एक शक्तिशाली दक्षिण-पश्चिम तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई। इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। बयान के अनुसार, प्रतिकूल मौसम की वजह से कम से कम 19 नागरिक घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है, जबकि मरने वालों में एक विदेशी नागरिक भी शामिल है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया रिपोटरें में पहले कहा गया था कि शहर के यूरोपीय हिस्से में एसेनयुर्ट जिले में टूटी हुई छतों के नीचे फंसने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।

इहलास समाचार एजेंसी ने बताया कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, राजमार्ग पर यात्रा कर रहे ट्रक पलट गए और शहर के कुछ हिस्सों में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे तेज तूफान में एक घंटाघर ढह गया।

इस्तांबुल नगर पालिका ने कहा कि नगर निगम की टीमों को 33 छतों के टूटने और 192 पेड़ गिरने के नोटिस मिले हैं।

Related Posts

हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

हूतियों ने दावा किया है कि लाल सागर…

Continue reading
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, ‘अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता…’
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे और शायबाह…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

  • By TN15
  • November 19, 2026
दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

  • By TN15
  • November 19, 2026
कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

  • By TN15
  • November 19, 2026
भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

  • By TN15
  • November 19, 2026
यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

  • By TN15
  • November 17, 2026
दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

  • By TN15
  • November 17, 2026
बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार