बिहार में ऑटो, बोलेरो की टक्कर में 3 की मौत

आरा, बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ऑटो और बोलेरो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी लोग अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दुर्घटना में पांच से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धुसियां कला के रहने वाले कई लोग जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांवा गांव में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के बाद एक ऑटो पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान आरा- मोहनिया हाईवे-30 पर इसाढ़ी बाजार -विमवां मठिया के बीच कीतापुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक बोलेरो ने ऑटो को जोरदार ठोकर मार दी।

जगदीशपुर के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हेा गई है जबकि पांच से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Posts

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

Continue reading
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई