पोस्टमार्टम हाउस पर अश्लील वीडियों प्रसारित होने पर 3 गिरफ्तार, लखनऊ पहुंचा मामला

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत पोस्टमार्टम हाउस पर अश्लील वीडियों प्रसारित होने के प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएमओ कार्यालय और इस मामले के बाद अब पुलिस एक्शन में आ गई, इस मामले में एक के बाद एक लगातार 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीनों को कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है। यह मामला काफी शर्मिंदगी भरा है। मामला हाइलाइट होने की वजह से लखनऊ तक आवाज पहुंच गई है। गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी जवाब मांगा गया है। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तत्काल मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस काफी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है।

नोएडा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक भानु प्रताप, शेर सिंह और परवेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है। भानु प्रताप की उम्र 29 साल है और वह मूल रूप से एटा का रहने वाला है। वह नोएडा के सेक्टर-94 में पोस्टमार्टम हाउस के पास रहता है। शेर सिंह की उम्र 39 साल है। वह भी पोस्टमार्टम हाउस के पास रहता है और मूल रूप से जिला अमरोहा का रहने वाला है। तीसरे आरोपी की उम्र 30 साल है। वह जेवर का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल सेक्टर-126 रायपुर में रहता है। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा-296 बीएनएस, 67 और 67A IT ACT के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

करीब 6 मिनट 17 सेकंड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो गुरुवार (22 अगस्त) की सुबह करीब 9:00 बजे से वायरल होना शुरू हुई। इस वीडियो को अभी तक 100 से ज्यादा लोगों ने ट्वीट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि पोस्टमार्टम हाउस में एक महिला के साथ अज्ञात व्यक्ति शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहा है। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति इसकी वीडियो बना लेता है। शारीरिक संबंध बनाने वाला व्यक्ति महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई देता है। वीडियो को वायरल करते वक्त लिखा जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति पोस्टमार्टम हाउस में सफाई का काम करता है, जबकि महिला बाहर से बुलाई गई थी। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि आसपास लाशें बिछी हुई हैं। उसके बावजूद भी इस तरीके की हरकतें वहां पर हो रही है।

  • Related Posts

    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    अमेरिका से ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर…

    Continue reading
    झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    दिल्ली के जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन एक तरफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें उनकी…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें उनकी…’

    समाज का घिनौना चेहरा : वृद्धाश्रम में मर गया मुंबई का कपड़ा व्यापारी, तीन बेटियों में से एक भी न आ पाई-अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए 5100 रुपए

    • By TN15
    • August 7, 2026
    समाज का घिनौना चेहरा : वृद्धाश्रम में मर गया मुंबई का कपड़ा व्यापारी, तीन बेटियों में से एक भी न आ पाई-अंतिम संस्कार के लिए भेज दिए 5100 रुपए

    सरकारी स्कूल बचेंगे तो शिक्षा, संस्कार और संस्कृति भी बचेगी

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सरकारी स्कूल बचेंगे तो शिक्षा, संस्कार और संस्कृति भी बचेगी

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सीटू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    • By TN15
    • August 7, 2026
    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर सीटू ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    • By TN15
    • August 6, 2026
    AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

    • By TN15
    • August 6, 2026
    क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार