Vice President Election 2022: बसपा सुप्रीमो मायावती ने एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने का किया ऐलान

देश के उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के नेता मायावती ने एनडीएम के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में आम सहमति नहीं बन पाने की वजह से ही मतदान कराने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश के सवार्ेच्च राष्ट्रपति पद के लिए सत्ता और विपक्ष में आम सहमति नहीं बन पाई। उसी तरह उप राष्ट्रपति पद के लिए भी आम सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में मतदान हो रहा है। बसपा एनडीएम उम्मीदवार जगदीश धनखड़ को समर्थन देने जा रही है। उन्होंने इसका औपचारिक ऐलान भी कर दिया है।

देश के अगले उप राष्ट्रपति को चुनने के लिए 6 अगस्त को मतदान होने वाला है। उसी दिन वोटों की गिनती भी हो जाएगी और चुनाव परिणाम भी आ जाएगा। एनडीए की ओर से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि विपक्ष की ओर से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गेट अल्वा को मैदान में उतारा गया है। इससे पहले टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ऐलान किया था। उनकी पार्टी उप राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होगी। पार्टी ने आरोप लगाया था कि उप राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष का उम्मीदवार चुनने में टीएमसी की अनदेखी की गई है। इसलिए पार्टी ने इन चुनावों में दूर रहने का फैसला किया है। पार्टी ने यह भी साफ किया था कि वह विपक्ष का उम्मीदवार चुनने में टीएमसी की अनदेखी की गई है। इसलिए पार्टी ने इन चुनावों में दूर रहने का फैसला किया है। पार्टी ने यह भी साफ किया था कि वह एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का भी समर्थन नहीं करेगी।

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा था कि राज्यसभा और लोकसभा में टीएमसी के कुल ३५ सांसद हैं। जिस तरह से विपक्ष के उम्मीदवार का फैसला किया था, उसमें न तो टीएमसी से कोई परामर्श लिया गया और ही कोई विचार-विमर्श किया गया। इस वजह से हमने सर्वसम्मति से मतदान प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला किया है। हालांकि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी काफी एक्टिव नजर आई थीं और राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा के नाम पर उन्होने भी सहमति जताई थी।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi