BSF Crime : बीएसएफ का पूर्व रसोइया सौ करोड़ के फर्जीवाड़े में गिरफ्तार, 46 मामलों में था भगोड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने २८ जुलाई गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी से सीमा सुरक्षा बल के एक पूर्व रसोइये को १०० करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ३८ साल का यह शख्स २००४ से २००६ तक बीएसएफ में था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान में १०० करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी में शामिल इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के रिकार्ड के मुताबिक ये अपराधी ४६ मामलों में वांटेड था और उस पर धोखधड़ी के कुल ५९ मामले दर्ज हैं। पुलिस की गिरफ्त में आये इस शातिर आरोपी का नाम ओमाराम उर्फ राम मारवाड़ी है, जो जोधपुर का रहने वाला है।
आरोपी सिर्फ १२वीं तक पढ़ा लिखा है और साल २००४ से २००६ के बीच बीएसएफ में रसोइए के पद पर क्रास कर चुका है। जल्द से जल्द अमीर बनने के लिए उसने बीएसफ की नौकरी छो़ दी थी। इसके बाद आरोपी ने जयपुर राजस्थान में एक सुरक्षा एजेंसी खोली थी। करीब ६० लोगों को नौकरी लगवाने के बाद उसने एजेंसी किसी और को बेचकर खुद की मार्केटिंग कंसलटेंसी कंपनी बनाकर नया काम शुरू किया।
नई नई कंपनियां खोलकर की जालसाजी ज् आरोपी लगातार धोखाधड़ी कर एक के बाद एक कंपनियों को बंद करके नई-नई कंपनियां खोलता रहा। आरोपी ने एक मार्केटिंग कंपनी फर्म शुरू की थी, जिसमें ४००० रुपये देने के बदले में कमीशन देने का दावा किया जाता था। इस तरह उसने एक साल में हजारों सदस्य बना लिये आरै करीब १०० करोड़ की धोखाधड़ी करके फरार हो गया था। इसी तरह आरोपी ने २०२१ में ई-कामर्स प्लेटफार्म के जरिये भी लोगों को धोखा देकर पैसे जुटाकर चंपत हो गया। ओमाराम २०२० में रेप के मामले में भी गिरफ्तार हुआ था। राजस्थान पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया हुआ है। पुलिस टीम लगभग ६ महीने से उसके बारे में छानबीन कर रही थी। डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार क्राइम ब्रांच के टीम को सूचना मिली थी कि ओसाराम रोहिणी इलाके में आने वाला है, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस के पास उसकी तस्वीर नहीं थी पर पुलिस को यह भी पता चला है कि यह नजफगढ़ में रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद वहां से पुलिस ने उसकी फोटो हासिल की। एसीपी अनिल शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश मलिक और एसआई जितेंद्र माथुर की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी राजस्थान पुलिस को दे दी गई है।

  • Related Posts

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

    Continue reading
    ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

    अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी