Site icon Thenews15.in

नीतीश की कैबिनेट बैठक में 22 एजेंडों पर लगी मुहर!

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 22 एजेंडों पर मुहर लग गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनमें पंचायत सचिवालय को सशक्त बनाने के लिए 8,093 लिपिक पदों का सृजन, जयप्रकाश नारायण अस्पताल, वायुयान संगठन और कृषि विपणन निदेशालय में नए पदों की स्वीकृति शामिल हैं।  महिला सरकारी कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल के निकट आवास सुविधा प्रदान करने की नीति को भी मंजूरी दी गई, जिससे 3-4 लाख महिला कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

सात डॉक्टरों को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्त किया गया। इनमें खगड़िया के डॉ. आशीष कुमार, डॉ. मोहम्मद फिरदौस आलम, डॉ. जागृति सोनम, लखीसराय के डॉ. अनामिका कुमारी, डॉ. अनुपम कुमारी, डॉ. अभिनव कुमार और बेगूसराय के डॉ. अनुपम कुमार शामिल हैं। इसके अलावा, नई नियुक्तियों, सड़क निर्माण योजनाओं और बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए आवास सुविधा को प्राथमिकता दी गई।

Exit mobile version