2021-11-29 नेपाल ने अफ्रीकी पर्यटकों को वीजा जारी करना स्थगित किया

काठमांडू, नेपाल ने सोमवार को कोविड के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के उभरने के बाद अफ्रीकी देशों के आगंतुकों को वीजा जारी करना स्थगित कर दिया। नया स्वरूप मौजूदा वायरस की तुलना में लोगों के लिए ज्यादा घातक माना जाता है। नेपाल के गृह मंत्रालय ने आव्रजन विभाग, त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के कार्यालय और भारत की सीमा से लगे जिलों के प्रशासनिक कार्यालयों को अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों के आगमन पर वीजा जारी नहीं करने का निर्देश दिया है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फणींद्र मणि पोखरेल ने कहा, “वायरस के नए स्वरूप के फैलने के जोखिम को कम करने के लिए हमने संबंधित एजेंसियों को अफ्रीकी देशों के लोगों के आगमन पर वीजा जारी नहीं करने का निर्देश दिया है।” उन्होंने कहा, “उन देशों से लौटने वाले नेपाली होम क्वारंटाइन में रह सकते हैं।”

स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के संयुक्त प्रवक्ता डॉ. समीर कुमार अधिकारी ने कहा कि इसी तरह, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार रिपोर्ट किए गए नए स्वरूप ओमिक्रॉन (बी.1.1.529) के नेपाल में फैलने की आशंका को देखते हुए सतर्कता तेज कर दी है।

अधिकारी ने कहा, “हालांकि नेपाल में अभी तक इसके किसी मामले की रिपोर्ट नहीं की गई है, फिर भी जोखिम बना हुआ है। इस वायरस के नेपाल में फैलने की काफी संभावना है। लेकिन हम सभी इसका फैलाव रोकने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ‘चिंता का विषय’ के रूप में वर्गीकृत वेरिएंट को रोकने की मुहिम के हिस्से के रूप में पड़ोसी भारत के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में हेल्प डेस्क और देश के एकमात्र त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

रोगग्रस्त देशों से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध लगाना, विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना, और अंतर्राष्ट्रीय सीमा-बिंदुओं पर सभी लोगों की जांच करना उन उपायों में से है, जो दुनियाभर की सरकारों ने अत्यधिक उत्परिवर्ती कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के संभावित फैलाव को रोकने के लिए उठाए हैं।

कोविड महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए महत्वपूर्ण शस्त्रागार टीकाकरण अभियान को तेज करना है, लेकिन कई देशों में अभी भी खुराक की आवश्यक संख्या में उपलब्ध नहीं है। सोमवार तक नेपाल का कुल टीकाकरण लगभग 27 प्रतिशत है और बच्चों सहित बाकी आबादी कोविड के टीके की एकल खुराक का भी बेसब्री से इंतजार कर रही है।

Related Posts

ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

ओमान के शिनास बंदरगाह के पास जहाज एमटी…

Continue reading
होर्मुज बंद, भारत पर होगा गंभीर संकट! तेल से महंगाई तक 4 मोर्चों पर लगेगा झटका, टेंशन में CTI
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

पश्चिमी एशिया में तनाव और संकट के चलते…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी