बिहार में 2 बड़ी लेदर कंपनियां लगायेगी प्रोडक्शन यूनिट

राम नरेश

पटना। राज्य सरकार की नई लेदर पालिसी के बाद पहली बार दो बड़ी फुटवियर कंपनियां- रेड टेप और अजंता फुटवियर-अपनी उत्पादन इकाइयां राज्य में स्थापित करेंगी। रेड टेप को पूर्णिया में और अजंता फुटवियर को पटना के सिकंदरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में जगह दी गयी है। इनके शुरू होने से राज्य के लोगों को रोजगार मिलेगा।

बिहार के बेरोजगार युवाओं को अब काम की तलाश में अपना घर छोड़कर दूसरे राज्य नहीं जाना पड़ेगा। दरअसल बिहार में लेदर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार की नई लेदर पालिसी के बाद पहली बार दो बड़ी फुटवियर कंपनियां- रेड टेप और अजंता फुटवियर – अपनी उत्पादन इकाइयां राज्य में स्थापित करेंगी। रेड टेप को पूर्णिया में और अजंता फुटवियर को पटना के सिकंदरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में जगह दी गयी है। इनके शुरू होने से राज्य के लोगों को रोजगार मिलेगा।

बिहार उद्योग विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेट इंवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड की मंजूरी के बाद दोनों कंपनियों को जमीन उपलब्ध करवा दी गई है। इसके बाद कंपनियों को सभी जरूरी मंजूरी मिलने के बाद उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है। अजंता फुटवियर के लिए बिहार एक बड़ा बाजार है। इस कंपनी के उत्पादों की यहां के बाजार में डिमांड भी है।

रेड टेप पहले से ही बिहार में अपने ब्रांडेड जूते और चप्पल बेचती है और यहां उसके कई एक्सक्लूसिव शोरूम हैं। ब्रांडेड जूते और चमड़े का चप्पल बनाने वाली कंपनी रेड टेप ने अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बिहार में कई एक्सक्लूसिव शो रूम खोल रखे हैं। अब पूर्णिया में रेड टेप की यह पहली प्रोडक्शन यूनिट होगी।

लेदर इंडस्ट्री को और प्रोत्साहन देने के लिए किशनगंज जिले में एक ग्रीनफील्ड लेदर टेनरी क्लस्टर भी स्थापित किया जाना है। यह क्लस्टर 33.77 एकड़ में फैला होगा और यहां एक डेडिकेटेड कॉमन एफ्ल्यूएंट ट्रीटमेंट प्लांट भी होगा। बता दें, इन कदमों से बिहार में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे