1983 Cricket World Cup: India’s Historic Winning Story!

1983 Cricket World Cup: भारत ने पहला Cricket World Cup अपने नाम किया

1983 Cricket World Cup: भारत में Cricket के लिए लोगों का प्यार कुछ यूँ है कि जब भी कोई Match होता है तो पूरा परिवार साथ बैठकर उसे Enjoy करता है। आज हम बात करेंगे भारत के उस Match (1983 Cricket World Cup)की जिसने Indian Cricket की तस्वीर बदल दी और भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया।

 

 

1983 Cricket World Cup
1983 Cricket World Cup

Also Read: Kajol की भूमिकाएं अपने आप में Independent होती थीं!

25 June,1983 ये तारीख एक ऐसी तारीख है जो कोई भी Hardcore Indian Cricket Fan नही भूल सकता। England के मैदान पर कपिल देव ने मदनलाल के कहने पर उन्हें एक और Over खेलने दिया और कपिल देव के एक Catch ने मैच का रुख बदल दिया और उसी के साथ भारत ने पहला Cricket World Cup (1983 Cricket World Cup) अपने नाम किया।

किसने जीता Toss?

उस दिन India और West Indies का मैच था और आसमान में बादल छाए हुए थे। जब दोनों टीम के कप्तान टॉस करने आए तो सूरज ने बादल को पीछे ढकेला और दर्शकों में खुशी की लहर आ गई और वे तालियां बजाने लगे।

West Indies ने टॉस जीत लिया था और पहले भारत के बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मैच शुरू हुआ और भारत के बल्लेबाजों की खराब प्रदर्शन देख वहा को रिपोर्टर्स ये कहने लगे कि शायद अगर मैच Australia और West Indies का होता तो मजा आता। संदीप पाटिल ने भी सुनील गावस्कर को कहा कि मैच जल्दी खत्म हो जाएगा तो Oxford Street में जा कर वे Shopping कर सकते है।

1983 Cricket World Cup

यहां क्लिक करके आप हमारे YOUTUBE CHANNEL से जुड़ सकते है

भारत के 6 Wicket मात्र 11 रन पर गिर गए और वहां मौजूद भारतीय प्रशंसकों में सन्नाटा छा गया। लेकिन आखिर के 4 रनों में भारत की टीम ने ‘करो या मरो’ वाली भावना से खेल 72 रन जोड़े। कुल 183 रन पर जब भारत All Out हो गया तो West Indies की टीम इस तरह Pavilion के ओर दौड़ी मानो उन्होंने विश्व कप अपने नाम कर लिया हो।

क्या थी कहानी भारत के ऐतिहासिक जीत की?

अब बारी थी भारत के Fielding की। सभी खिलाड़ियों को लगा कि वे West Indies के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक पाएंगें। मगर उन्होंने फैसला किया कि जब तक खेलेंगे अपना Best खेलेंगे।

West Indies के तरफ से Haynes और Greenidge बल्लेबाजी करने उतरे। चौथे Over में जब बलविंदर संधू की एक गेंद पर Greenidge ने अपना बल्ला उठाया तो उन्हें लगा कि गेंद बाहर की तरफ जाएगी मगर गेंद अंदर की तरफ आई और Greenidge का Off Stump ले उड़ी।

1983 Cricket World Cup

इसी के साथ भारतीय टीम में जोश और तेजी आ गई थी। Lloyd ने Binny की गेंद पर Drive किया और गेंद जा पहुंची कप्तान कपिल देव के हाथ में और Lloyd को Catch Out हो गए। West Indies के 66 पर 5 Wicket गिर चुके थे। Gomes और Bacchus भी आउट हो चुके थे। उनके ऑउट होने के बाद Dujon और Marshall जम गए और सातवें विकेट के लिए 42 रन जाड़े। तभी मोहिंदर ने Dujon को आउट कर दिया।

West Indies की अंतिम जोड़ी थी Garner और Holding की। उन्होंने ने स्कोर को 140 तक पहुंचाया लेकिन मोहिंदर अमरनाथ को ये बात जमी नहीं। उन्होंने Holding को आउट किया और इसी के साथ दर्ज हो गई भारत की ऐतिहासिक जीत। भारत ने अपना पहला Cricket World Cup जीत लिया था।

शशि कपूर ने भी साथ मनाया जश्न।

1983 Cricket World Cup

जब जीत का जश्न मन रहा था तभी वहां आ पहुंचे अभिनेता शशि कपूर। कपिल देव अपने दो साथियों के साथ उन्हें लेने पहुंचे और फिर शशी कपूर ने भी सबके साथ जश्न मनाया। कपिल देव ने बालकनी में शैम्पेन की बोतल खोली और नीचे नाच रहे प्रशंसकों को सराबोर कर दिया। मजे की बात तो ये है कि ये शैम्पेन की बोतल West Indies के ड्रेसिंग रूम से ली गई थी क्योंकि भारत ने तो जीत की उम्मीद ही नही की थी। जब भारतीय टीम वापस मुंबई पहुंची तो वानखेड़े स्टेडियम में पच्चास हजार लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी टीम का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

  • Related Posts

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ न्यूजीलैंड…

    Continue reading
    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस