बिहार पुलिस में 19 हजार 838 सिपाहियों की होगी भर्ती

 केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) का आवेदन 18 मार्च से होने जा रहा शुरू

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के 12 लाख सरकारी नौकरी देने के संकल्प को पूरा करने का काम बहुत तेजी से पूरा किया जा रहा है। सूबे के पुलिस महकमे में अब 19 हजार 838 सिपाही की बहाली होने जा रही है। इसकी जानकारी केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी।
इसके साथ ही बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

सिपाही के 19 हजार 838 पदों पर महिला उम्मीदवारों के लिए 6 हजार 717 पद खासतौर से आरक्षित किए गए हैं। इस सिपाही बहाली में 50 फीसदी पद बिहार के गृहरक्षकों के लिए आरक्षित हैं।

इस तरह कर सकते आवेदन:

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.govt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इसकी तमाम प्रक्रियाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सफल उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा।

इस श्रेणी के इतने उम्मीदवारों के लिए सीटें हैं आरक्षित:

सिपाही बहाली के लिए 19 हजार 838 पद की भर्ती प्रक्रिया में गैर-आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 7 हजार 935 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 1983, अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए 3174, अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए 199, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के 3571, पिछड़ा वर्ग (बीसी) (53 ट्रांसजेंडर सहित) के लिए 2381 तथा पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए (बीसीडब्ल्यू) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 595 पद शामिल हैं। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी के लिए आश्रित के लिए क्षैतिज आरक्षण व्यवस्था के तहत 397 पद चिन्हित किए गए हैं।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे