12 लाख सरकारी नौकरी के पद खाली, BJP ने  बस अलगाव पैदा किया : सोनिया

द न्यूज 15  

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनिया ने यूपी चुनाव को लेकर कहा कि आपने 5 साल ऐसी सरकार देखी जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा, “12 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी पद खाली हैं, लेकिन सरकार उन पदों को नहीं भर रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ गए हैं कि घर चलाना मुश्किल हो गया है।”
कांग्रेस नेता ने लॉकडाउन को लेकर भी मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “लॉकडाउन के दौरान आपका व्यवसाय बंद था। मीलों चलने का दर्द आपने सहा। लेकिन मोदी-योगी सरकार ने गैर-जिम्मेदाराना काम किया और आपके दर्द के बावजूद उनसे मुंह फेर लिया और आंखें बंद कर लीं। सरकार ने आपको कोई राहत नहीं दी।” हक की लड़ाई लड़ते हुए हमारे 18,000 कार्यकर्ता जेल गए : सोनिया गांधी ने कहा, “हमने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्नति विधान तैयार किया है।
प्रियंका गांधी ने 40% टिकट महिलाओं को दी हैं। उत्तर प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ते हुए हमारे 18,000 कार्यकर्ता जेल भेजे गए।”  दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में कहा, “प्रधानमंत्री ने 2014 में खुब वायदे किए थे, लेकिन वह अब 2 करोड़ रोजगार, 15 लाख रुपये देने की बात, किसान की आय दोगुनी करने की बात, नोटबंदी और गलत तरह से GST लागू करने की बातें क्यों नहीं करते हैं? मणिपुर की जनता यह सवाल उनसे पूछें जब वह यहां आएं।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?