भारत में कोरोनावायरस के 11,271 नए मामले सामने आए

नई दिल्ली | भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 11,271 नए मामले सामने आए, जो 522 दिनों में सबसे कम है। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार सुबह साझा किए। कोरोना के 1,35,918 सक्रिय मामले हैं, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.39 प्रतिशत है और मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

कोरोनावायरस के बीते 24 घंटे में, कुल 285 मौतें दर्ज की गईं, जिससे भारत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,63,530 हो गई।

कोरोना के बीते 24 घंटे में 11,376 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,38,37,859 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.26 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

साथ ही 24 घंटे में देशभर में कुल 12,55,904 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 62.37 करोड़ से अधिक टेस्ट किए हैं।

इस बीच, 1.01 प्रतिशत पर साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले 51 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.90 प्रतिशत है, जो पिछले 41 दिनों से भी 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 76 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।

बीते 24 घंटे में 57,43,840 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह तक 112.01 करोड़ तक पहुंच गया है।

यह 1,14,65,001 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

Related Posts

लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
  • TN15TN15
  • August 26, 2026

  दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

Continue reading
इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!