दिल्ली में कोविड के 107 नए मामले दर्ज, 1 की मौत

नई दिल्ली| दिल्ली में पिछले छह महीनों में रविवार को कोविड के सबसे ज्यादा 107 नए मामले सामने आए और 10 दिनों के बाद एक की मौत हुई है। नए मामलों के साथ, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या कुल संख्या अब 14,42,197 हो गई है, जबकि मौतों की कुल संख्या 25,101 तक पहुंच गई है।

इस समय मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है, जबकि कोविड संक्रमण दर 0.17 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, 540 सक्रिय मामले हैं, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 50 रोगियों को ठीक किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई, जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 14,16,556 हो गई।

इस समय कुल 225 कोविड रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। रविवार तक कोविड कंटेनमेंट जोन की संख्या 157 है।

इस बीच, पिछले 24 घंटों में कुल 61,905 नई जांच – 57,435 आरटी-पीसीआर और 4,470 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 3,19,43,931 हो गई।

पिछले 24 घंटों में प्रशासित 1,23,719 टीकों में से 38,970 पहली खुराक और 84,749 दूसरी खुराक थी। अब तक टीकाकरण किए गए कुल लाभार्थियों की संख्या 2,48,30,125 है।

Related Posts

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

Continue reading
CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Tiranga March Live Updates: दिल्ली में तिरंगा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

  • By TN15
  • October 17, 2026
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

  • By TN15
  • October 17, 2026
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

  • By TN15
  • October 17, 2026
यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से…’, CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान

बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?

  • By TN15
  • October 17, 2026
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?