सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर, मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

डीजे पर रहेगी सख्ती, बजेगी तो होगी जब्ती
पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में सरस्वती पूजा (3 फरवरी 2025) को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मूर्तिकार अब प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं और उन्हें रंग-रोगन किया जा रहा है।

मूर्तिकार अरुण पंडित और वरुण पंडित ने बताया कि मूर्ति की कीमत आकार और डिजाइन के अनुसार 400 रुपये से 1500 रुपये तक होती है, जो वर्तमान समय में काफी कम है। उन्होंने कहा कि मूर्ति निर्माण में काफी मेहनत और लागत लगती है, लेकिन किसी तरह लागत निकल जाती है, जिससे वे संतुष्ट हैं।

सुनील पंडित ने बताया कि अब मूर्तियों के ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं, और पूजा समितियां व श्रद्धालु प्रतिमाएं बुक कर रहे हैं।

सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने वालों पर होगी प्राथमिकी:

इस बीच पीयर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सरस्वती पूजा के दौरान पूजा पंडाल, जुलूस या नाच-गाने आदि किसी भी कार्यक्रम आयोजन के नाम पर डीजे बजाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।डीजे जब्त किया जाएगा और सम्बंधित व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में सख्ती बरती जाएगी। नियम तोड़ने पर लोग कार्रवाई के लिए तैयार रहें।पुलिस बलों एवं अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं।इधर हत्था थानाध्यक्ष शशिरंजन ने भी डीजे एवं असामाजिक तत्वों एवं गतिविधियों-हुड़दंगियों के खिलाफ सख्ती बरतने की बात कही है।अधीनस्थों को कार्यवाई के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    ‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’

    ‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

    PM मोदी ने जन्मदिन पर ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन, 52 देश हुए शामिल

    PM मोदी ने जन्मदिन पर ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन, 52 देश हुए शामिल