शहरी क्षेत्रों में परिवार नियोजन कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

नोएडा । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) इंडिया के सहयोग से सीएमओं कार्यालय में मंगलवार को मास्टर कोच (प्रशिक्षक) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहरी क्षेत्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम को बढ़ावा देने पर चर्चा की गयी और प्रशिक्षकों की भूमिका पर चर्चा हुई।

बैठक में नोडल अधिकारी एनयूएचएम डा. अमित विक्रम ने परिवार नियोजन को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए, जिसमें स्थाई व अस्थाई साधनों को बढ़ावा देने के लिए काउंसलिंग के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को वेलीडेट करने के लिए डाटा वेलीडेशन कमेटी की मासिक बैठक किये जाने पर भी चर्चा की गयी।

बैठक में पीएसआई इंडिया की सिटी इंप्लीमेंटेशन लीड- कोमल घई ने जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत किये गये कार्यकलापों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ किये जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अपर शोध अधिकारी (एआरओ) के.के. भास्कर ने एचएमआईएस रिपोर्टिंग को वेलीडेट करके पोर्टल पर अपलोड करने की बात कही। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ अभिषेक ने परिवार नियोजन कार्यक्रम में आशा, एएनएम व स्टाफ नर्स की जिम्मेदारी निर्धारित किये जाने पर जोर दिया। बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गयी कि मास्टर कोचेस द्वारा एचआईए टूल्स के माध्यम से कैसे कोचिंग एवं मेन्टरिंग की जा सकती है और समुदाय स्तर पर कैसे परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती। परिवार नियोजन की सामग्री का वितरण एफपीएलएमआईएस पोर्टल द्वारा इन्डेंटिंग के माध्यम से ही किया जाए इस पर विशेष बल दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने क्वालिटी इम्प्रूवमेन्ट कमेटी और आशा व एएनएम की मासिक बैठक किये जान के निर्देश दिये।

बैठक में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनजीत कुमार, प्रभारी कोऑर्डिनेटर एनयूएचएम पारस गुप्ता, रीमा व पीएसआई के विशाल सक्सेना मौजूद रहे।

 

  • Related Posts

    कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन…

    Continue reading
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा