शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’

अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने जाने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार से कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे भाजपा (BJP) को एक बार फिर से कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा कि राहुल गांधी बेनकाब हो चुके हैं।  दरअसल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फ्रांस में जी-7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उठाए गए मुद्दों पर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दे को मजबूती से रखा है। थरूर के इस बयान के बाद देश में राजनीतिक बवाल मच गया।

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि वे पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं. एक कांग्रेस नेता की तरफ से पीएम मोदी की खुले तौर पर तारीफ राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश कर रहा है भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने अपने X पोस्ट में कहा, ‘शशि थरूर ने राहुल गांधी को बेनकाब कर दिया है. कांग्रेस नेता खुलकर पीएम मोदी की कूटनीति की तारीफ कर रहे हैं. जब भारत के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा की बात आएगी, तब पीएम मोदी सबसे आगे नजर आएंगे और जब देश के विरोध में आवाज उठाने की बात आएगी, तब राहुल गांधी बाकी सबको पीछे छोड़ देंगे।

पीएम मोदी और ट्रंप की बैठक पर क्या बोले थरूर?

फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 समिट के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 16 महीने के बाद आमने-सामने होकर द्विपक्षीय बैठक की। इस बारे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार (19 जून, 2026) को कहा, ‘पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ निजी और सार्वजनिक, दोनों बैठकों में भारत की स्थिति को पूरी तरह से स्पष्ट किया है. इस बात को सामने रखना बहुत जरूरी है कि युद्ध के माहौल में कमर्शियल जहाजों पर तैनात नाविकों को किसी भी तरह से निशाना न बनाया जाए. वे सैनिक नहीं है और पीएम मोदी ने यह बात स्पष्ट तरीके से अमेरिकी राष्ट्रपति से कही है।

नाविकों का मार देना कोई उपाय नहीं- थरूर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए थरूर ने आगे कहा, ‘कई चिंताओं के बीच हमारे कई भारतीय नाविक हैं। जो कि भारतीय झंडे वाले जहाजों के साथ-साथ अन्य देशों के जहाजों पर भी तैनात हैं. अगर वे आपकी नाकेबंदी का किसी तरह से उल्लंघन करते हैं, तो आप उन्हें रोकने के लिए किसी दूसरे तरीके पर काम करें, लेकिन उन्हें जान से मार देना कोई सही उपाय नहीं है।

शशि थरूर का यह बयान तब सामने आया जब कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तरफ से यह आरोप लगाए गए कि जी-7 समिट के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक में पीएम मोदी ने चुप्पी साध ली थी और अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के साथ कई अन्य जरूरी मुद्दों पर भारत के विचारों को खुलकर नहीं रखा।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार