राजस्थान के अलवर में लगती थी बीफ मंडी

हर महीने काटीं जाती थीं 600 गायें,50 से ज्यादा गांवो होती थी होम डिलीवरी

राजस्थान के अलवर में बीफ मंडी के खुलासे के बाद बड़ा हंगमा मच गया है। बीहड़ में सालों से चल रही बीफ मंडी पर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा ऐक्शन लिया है। बीहड़ में सालों से चल रही बीफ मंडी पर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा ऐक्शन लिया है। जिसमें जयपुर रेंज के आईजी ने किशनगढ़बास थाने के 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है तो एसएचओ समेत 38 को लाइन हाजिर किया गया है। जिन पुलिसकर्मियो को निलंबित किया गया है वो है ASI ज्ञानचंद, बीट कॉन्स्टेबल स्वयं प्रकाश, रविकात और हेड कॉस्टेबल रघुवीर शामिल हैं। दरअसल,जब एक अखबार में बीहड़ की इस बीफ मंडी की तस्वीरें छपीं तो जयपुर तक हलचल मच गई। उसके बाद खुद IG उमेश चंद्र दत्त ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 12 बाइक और एक पिकअप बरामद की गई है। साथ ही गोवंश के अवशेष भी बरामद किए गए हैं और इन सब चीज़ो को जाँच के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार कई लोगों को हिरासत भी में लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये बीफ मंडी अलवर के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में यह बीफ मंडी चल रही थी। बीहड़ के बीच बसे बिरसंगपुर के पास रूंध गिदवड़ा में दिनदहाड़े गोकशी होती थी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि यहां हर महीने 600 गायें काटीं जाती थीं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग यहां मांस खरीदने पहुंचते थे। वही मेवात के करीब 50 गांवो में होम डिलीवरी भी होती थी।

पुलिस के शामिल होने का आरोप

आरोप है कि किशनगढ़बास थाने के पुलिसकर्मियों को मंडी की पूरी जानकारी थी। लेकिन उन्होंने कोई ऐक्शन नहीं लिया। अलवर से करीब 60 किलोमीटर दूर इस इलाके में करीब बीफ की बिरयानी भी बेची जाती थी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मांस और खाल बेचकर यहां के कुछ लोग महीने में 4 लाख से ज्यादा तक की कमाई कर रहे थे।

ऐक्शन के इलाका छोड़कर भागे सारे मर्द

रूंध गिदवड़ा में पुलिस के ऐक्शन से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि गांव के लगभग सभी मर्द इलाका छोड़कर भाग चुके हैं। गांव में सिर्फ महिलाएं, बच्चे और बिस्तर पर पड़े बुजुर्ग ही हैं। पुलिस अब दबिश देकर आरोपियों को दबोचने की कोशिश में जुट गई है। बीहड़ में उनकी तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

    Continue reading
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई