राजगीर विकास परियोजनाओं की प्रगति का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

क्रिकेट स्टेडियम व बुद्ध सर्किट फोर लेन मार्ग के निरीक्षण के साथ दिये आवश्यक निर्देश

पटना/राजगीर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को नालंदा जिले के राजगीर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एवं प्रस्तावित सालेपुर-राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ के एलायनमेंट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण:

 

राजगीर खेल परिसर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यह स्टेडियम 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाला होगा, जिसमें खिलाड़ियों, दर्शकों और मीडिया के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

 

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक:

 

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अधिकारियों के साथ बैठक कर राजगीर के समग्र विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैकल्पिक संपर्क मार्गों के निर्माण में तेजी लाई जाए ताकि क्षेत्रीय आवागमन सुगम हो सके और पर्यटन को भी बढ़ावा मिले।

 

बुद्ध सर्किट फोर लेन का निरीक्षण:

 

पटना से राजगीर यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने सालेपुर मोड़ एवं बेलऊआ में प्रस्तावित बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ के एलायनमेंट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग में पड़ने वाले रेलवे लाइन के ऊपर एलिवेटेड पथ का निर्माण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस फोर लेन पथ से पटना-राजगीर आवागमन में आसानी होगी और समय की बचत होगी।

 

डाइवर्सन का भी लिया जायजा:

 

हसनपुर में निर्माणाधीन डाइवर्सन का भी मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया।

 

उपस्थित अधिकारीगण:

 

निरीक्षण के दौरान सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार व कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक, नालंदा के डीएम कुन्दन कुमार, पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम., नालंदा के एसपी भारत सोनी सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पिता की हत्या के बाद बहन से लिपट कर रोया था अक्षत, मानवेंद्र सिंह मर्डर केस में एक और खुलासा
    • TN15TN15
    • February 28, 2026

    लखनऊ के आशियाना (बंगला बाजार) वाले ‘नीले ड्रम…

    Continue reading
    लॉरेंस का मुखबिर था, इसलिए किया हमला!
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    नई दिल्ली। दिल्ली में हाल ही में एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?