रजनीकांत की ‘अन्नात्थे’ दुनिया भर के 1,100 से अधिक सिनेमाघरों में होगी रिलीज

चेन्नई | मेगास्टार रजनीकांत की ‘अन्नात्थे’ भारत के साथ साथ विदेशों में भी रिलीज होगी। दीपावली पर यह फिल्म 1,100 से अधिक विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सन पिक्च र्स ने दावा किया कि यह किसी तमिल फिल्म की सबसे बड़ी विदेशी रिलीज है।

प्रोडक्शन हाउस ने एक ट्वीट में कहा, ‘अन्नात्थे’ को अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका के 677 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।

संयुक्त अरब अमीरात में फिल्म 117 स्क्रीनों में रिलीज होगी।

मलेशिया में, फिल्म को 110 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा, जबकि पड़ोसी सिंगापुर में, इसे 23 सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म श्रीलंका के द्वीप राष्ट्र में 86 स्क्रीनों पर प्रदर्शित की जाएगी।

पारिवारिक मनोरंजन कनाडा में 17 सिनेमाघरों और यूनाइटेड किंगडम में 35 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह यूरोप के 43 सिनेमाघरों में और ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के 85 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म को रिलीज होने में महज एक दिन बाकी है, ऐसे में रोमांच हर पल बढ़ता ही जा रहा है।

फिल्म, जिसमें रजनीकांत के अलावा, नयनतारा, खुशबू, मीना, कीर्ति सुरेश और जगपति बाबू भी शामिल हैं, उसमें इम्मान का संगीत और वेट्री द्वारा छायांकन है।

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!