मैं बिंदी हूँ, मौन की ज्वाला

डॉ. प्रियंका सौरभ

माथे पर चुप बैठी मैं,
जैसे चाँदनी का एक बिंब –
किंतु पूछते हो मुझसे,
“तुम हो कौन, इस रंग में लिपटी?”

मैं तो चुप थी वर्षों से,
मौन की ज्वाला बनकर –
ना किया प्रतिकार कभी,
ना तोड़ी कोई परंपरा।

मैं बिंदी हूँ –
स्त्री की उस पहली पुकार की जो किसी आरती की थाली से नहीं,
उसकी चुप पीड़ा से जन्मी।

तुम्हारी आंखों को खटकती क्यों है मेरी धड़कन की यह लालिमा?
क्या अस्तित्व का कोई रंग नहीं होता?

मेरे माथे पर जो बिंदी है,
वह माँ की गोद से उठी आभा है,
वह दादी की कहानियों से गूंथी गई भाषा है।

क्या इसलिए मुझे विदेशी कह दोगे?
क्योंकि मैं अपनी चुप्पियों के साथ भी
अपनी संस्कृति से मुखर हूँ?

क्या अमेरिकन होने के लिए
स्वप्नों का रंग बदलना ज़रूरी है?
या अपना नाम, अपनी माँ की भाषा छोड़ देना ही कर्तव्य है?

मैं तो जलती रही एक दीपक की तरह,
जिसने तुम्हारी अदालतों में न्याय को ऊष्मा दी।

तुमने मेरा न्याय नहीं देखा,
केवल मेरे माथे की बिंदी को जज किया।

मैंने प्रश्न नहीं किया तुम्हारे सूट-बूट से,
तो तुम क्यों कांप उठे मेरी परंपरा से?

मैं बिंदी हूँ –
मौन की वह सुलगती हुई रेखा
जो हर अपमान में भी सौंदर्य ढूंढ लेती है।

मैं बिंदी हूँ –
स्त्री की वह पहचान जो तुम्हारे तानों से नहीं,
अपने मौन प्रतिरोध से संवरती है।

मैं बिंदी हूँ –
जिसे मिटाया जा सकता है शरीर से,
पर आत्मा से नहीं।

  • Related Posts

    जीते जी जिनको दिया, तानों का उपहार

    मरने पर तस्वीर को, चढ़ते फूल हजार।। बाप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक